Bihar

बिना न्योते शादी में पहुंचे छात्र और दूल्हे का वायरल हुआ था वीडियो, सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड की फिल्म ‘थ्री इडियट’ में आमिर खान का किरदार अपने दो साथियों के साथ एक शादी में बिन बुलाए खाना खाने पहुंचा था। बिहार के भागलपुर से भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक शादी में बिन बुलाए पहुंचा।

स्टेज पर दूल्हे के पास जाकर वीडियो बनाते हुए उसने कहा कि हम आपकी शादी में आए हैं, लेकिन मुझे पता नहीं है कि आपका नाम क्या है? हम हॉस्टल में रहते हैं…हमको भूख लगा था…खाना बनाए नहीं थे। शादी का आयोजन देख यहां आ गए। आपको कोई दिक्कत?

इसके जवाब में दूल्हे ने कहा- ‘हमें कोई दिक्कत नहीं है…आप तो खा लीजिए। हॉस्टल के दोस्तों के लिए भी खाना लेते जाना….’ दूल्हे की दिलदारी और युवक के बिंदास अंदाज को देख लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब वीडियो की सच्चाई भी जानिए…

दरअसल, वीडियो में दिखने वाले दोनों युवक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर लोगों को एंटरटेन करने के लिए फनी शॉर्ट वीडियो बनाते हैं। दूल्हा के रूप में अतुल रजक जो भागलपुर बरारी के रहने वाले हैं और आलोक जो भागलपुर कला केंद्र के छात्र हैं। दोनों ने शादी के सीजन को देखते हुए यह फनी वीडियो बनाया। अपने सोशल मीडिया पर डाला, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसे लोग अपने स्टेटस और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

थ्री एडियट की तरह घुसने पर भोपाल में बवाल

आमिर खान के फिल्म की तरह भोपाल में कुछ युवक बिना इनविटेशन खाना खाने पहुंच गए। मूवी की तरह ही यहां भी बवाल हो गया। एक को छात्र को फ्री का खाना महंगा पर गया। भोपाल में एक शादी समारोह में बिना इनविटेशन पहुंचे एक MBA स्टूडेंट से बर्तन धुलवाए गए। यह सजा उसे फ्री में खाना खाने पर मिली। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले पर भी कार्रवाई की मांग भी पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर से की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

25 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago