Bihar

RRB Group D result 2022: 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट हुआ जारी

आरआरबी ग्रुप डी के 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट आरआरबी ने घोषित कर दिया है. गौरतलब है कि रेलवे में ग्रुप डी की 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक परीक्षा का आयोजन कराया गया था. रिजल्ट को लेकर आरआरबी ने जानकारी दी थी कि ग्रुप डी के नतीजे 24 दिसंबर या उससे पहले जारी कर दिए जाएंगे. अब, आज यानी 22 दिसंबर को आरआरबी ने रिजल्ट घोषित कर दिया है.

आरआरबी, जोन-वाइज़ ग्रुप डी परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित कर रहा है. जिसके तहत भोपाल और गुवाहाटी क्षेत्र के रिज़ल्ट जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं. भोपाल और गुवाहाटी क्षेत्र के वेबसाइट पर ग्रुप डी का रिजल्ट उपलब्ध करा दिया गया है. जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची साझा कर दी गई है.

रिजल्ट के लिए जारी पीडीएफ में जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. जारी PDF में बताया गया है कि कुल वैकेंसी से 3 गुना उम्मीदवारों को पीईटी टेस्ट के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है.

27 सितंबर को आएगा पूरा रिजल्ट

इसके अलावा उम्मीदवारों के पर्सेंटाइल स्कोर, नार्मलाइज्ड अंक एवं पीईटी का स्टेटस चेक करने की लिंक 27 दिसम्बर या उससे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि के माध्यम से उसे चेक कर सकेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

5 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

10 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

12 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

14 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

19 घंटे ago