Bihar

बिहार विधानसभा में राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं हुए कांग्रेस विधायक, बीजेपी ने कहा-राष्ट्रदोह का मामला दर्ज हो

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन के अंदर राष्ट्रगान के दौरान कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान खड़े नहीं हुए। बीजेपी ने इनके ऊपर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

एक घंटे चली कार्यवाही में बीजेपी और माले विधायकों ने सरकार को जमकर घेरा। इस बीच सरकार ने 19 हजार 48 करोड़ का अनुपूरक बजट, माल एवं सेवाकर विधेयक काे विधानसभा के पटल पर रखा गया।

इसके पहले सदन के बाहर बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा के बाहर जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे भी लगे।विधानसभा के अंदर जय श्रीराम और जय भीम के नारे लगे। भाजपा के सभी विधायकों ने भगवा गमछा पहन कर आए हैं।

जदयू के विधायक डॉक्टर संजीव ने शराबबंदी को लेकर समीक्षा करने की बात उठाई है शराबबंदी पूरी तरह से बिहार में फेल है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इस पर पुनः समीक्षा होनी चाहिए पुलिस पैसा उगाही कर रही है।

इधर, बिहार विधानसभा परिसर में माले के विधायक प्रदर्शन किया। वो NIA के जरिए मुसलमानों को परेशान किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। माले विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह किसानें के हित में प्राइवेट बिल लेकर आ रहे हैं।

यह शीतकालीन सत्र कई मायनों में खास है। इस सत्र में विधिवत रूप से भाजपा विपक्ष के रूप में सत्तारूढ़ दल के सामने है। दरअसल, जब नीतीश कुमार एनडीए से महागठबंधन में गए थे तो, बहुमत जुटाने की प्रक्रिया में भाजपा विपक्ष की भूमिका में थी, लेकिन अब पहली बार एक पूरे सत्र में भाजपा विपक्ष की भूमिका में है। इसको लेकर भाजपा ने तैयारी भी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

35 मिनट ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

11 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

14 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

15 घंटे ago