Bihar

बिहार सरकार के मद्य निधेष मंत्री बोले- जहरीली शराब से 80 नहीं 38 मौतें हुई, कहा- मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं

छपरा जहरीली शराब मामले को लेकर उत्पाद एवं मद्य निधेष मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार में अब तक 38 मौतें हुईं हैं. जहरीली शराब से 80 मौतें नहीं हुई हैं. उन्होंने कहा कि शराब बेचना और पीना दोनों ही अपराध है. मरने पर मुआवजा का कोई प्रावधान नहीं है. सुनील कुमार बोले कि अपराध करने पर मुआवजा नहीं मिलता है. जिन लोगों ने भी अपराध किया है उसपर कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा.

मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं

उत्पाद एवं मद्य निधेष मंत्री ने कहा कि साल 2016 में गोपालगंज में जो लोग मरे थे तब मृतकों के परिजनों को मुआवजा शराब बेचने वालों से वसूल करके दिया गया था. तब यह सब ट्रायल पर था. अब यह प्रावधान नहीं है. जो भी दोषी होंगे उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. छपरा में पुलिस वालों को निलंबित किया गया है. मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है. इस तरह की घटना दोबारा न घटे इसके लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.

बता दें कि सोमवार को सदन का आखिरी दिन है. बीजेपी लगातार मुआवजा देने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है. शराबबंदी से मौत के आंकड़े को भी 100 के पार बात रही, लेकिन प्रशासन और सरकार इस बात को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है.

मुख्यमंत्री भी मुआवजे के खिलाफ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार यही बोल रहे कि जो भी लोग जहरीली शराब पीने से मरे हैं उनको परिजनों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा. ये शराबबंदी नीति के खिलाफ है शराब पीना गंदा काम है. जो इस गंदे काम को करेगा उसका साथ सरकार कभी नहीं देगी. हालांकि नीतीश कुमार ने ये भी बयान दिया था कि जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही. उनके इस बयान पर भी जमकर सियासत गरमाई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

7 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

7 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

12 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

15 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

19 घंटे ago