Bihar

बिहार: MLC की गाड़ी पलटी, 3 गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचीं सीतामढ़ी MLC रेखा कुमारी

अप्रैल में सीतामढ़ी-शिवहर के स्थानीय निकाय सीट से बिहार विधान परिषद् की सदस्य निर्वाचित हुईं रेखा कुमारी की गाड़ी मुजफ्फरपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो गाड़ियों को टकराते देख ड्राइवर ने बचने के लिए तेज ब्रेक लगाया तो एमएलसी की गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। रविवार शाम हुए हादसे के बाद भीषण अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एमएलसी और अन्य सवार को गाड़ी से निकाला। बेल्ट लगाए होने के कारण झटका तो लगा, लेकिन एमएलसी को गंभीर चोट नहीं आई।

पटना से लौटते समय मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एमएलसी पटना की ओर से अपने गाड़ी मे आ रही थीं। इसी दौरान तुर्की के पास दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। उनसे बचने के चक्कर में एमएलसी की गाड़ी पलट गई। फिर पीछे से आ रही एक अन्य गाड़ी भी टकरा गई।

लोगों ने मामले की जानकारी तुर्की ओपी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची तुर्की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वही, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को जब्त किया गया।

इस दुर्घटना में चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के कारण सड़क जाम हो गया। तुर्की प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि आपस में टकराई गाड़ियों में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि एमएलसी को आंशिक चोट ही आई है। लोगों की मदद से उन्हें गाड़ी से निकाल लिया गया और फिर गाड़ी को लोगों की मदद से सीधा किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

7 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

9 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

11 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

22 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

23 घंटे ago