Bihar

बिहार: सगाई के बाद शादी में हो रही थी देर तो मंगेतर को लेकर भागा युवक, पुलिस ने पकड़ कर करा दी शादी

अपनी होने वाली पत्नी से मिलने की बेकरारी कुछ इस कदर बढी कि युवक उसे शादी से पहले ही लेकर फरार हो गया. शादी वाले घर में लड़की के गायब होते ही हड़कंप मच गया हालांकि बाद में जब लोगों को पता चला कि लड़की अपने होने वाले पति के साथ फरार हुई है तो लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक थाने में केस दर्ज हो चुका हो चुका था. मामला बिहार से जुड़ा है जहां के छपरा स्थित पानापुर प्रखंड में ये घटना हुई है.

दरअसल राम रुद्रपुर गांव में संध्या नामक लड़की की शादी दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बोल बम साहनी के साथ तय हुई थी. छेंका का रस्म पूरा हो चुका था लिहाजा दोनों पक्ष शादी की तैयारियों में जुट गए थे लेकिन शादी अगले साल होनी थी, लिहाजा संध्या और बोलबम के बीच रोज लंबी बातचीत होती थी. प्यार कुछ इस कदर परवान चढ़ गया कि बोलबम को अब एक पल भी संध्या के बिना रह ना गवारा नहीं था, लिहाजा दोनों ने एक प्लान बनाया और संध्या बिना कुछ बोले घर से फरार हो गई और बोल बम उसे लेकर अज्ञात जगह पर चला गया.

इस मामले में पानापुर थाने में केस दर्ज कराया गया जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और लड़की को बरामद कर लिया लेकिन जब मियां-बीबी राजी तो क्या करेगा काजी. लिहाजा पुलिस ने भी दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया. दोनों के स्वजनों की सहमति से स्थानीय पुलिस की देखरेख में ठाकुरबाड़ी मंदिर में शादी कराई गई.

शुक्रवार की रात पानापुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में स्थानीय थाने के एसआई रूपम कुमारी दोनो पक्षों के परिजनों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनो की शादी संपन्न करायी गई. यह अनोखी शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना है कि अगर दोनों की शादी तय थी तो इतनी जल्दबाजी किस बात की थी कि लड़का लड़की दोनों फरार हो गए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

10 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

15 घंटे ago