आज मंगलवार का दिन होने के कारण बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. ये बैठक इसलिए ख़ास है क्योंकि ये साल 2022 की आखिरी कैबिनेट बैठक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगा सकते हैं.मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 11:30 बजे से बैठक होगी. सभी संबंधित विभागों को पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया था जिसके बाद तैयारी पूरी की गई थी.
नीतीश कैबिनेट की बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों को तैयारी का पहले ही निर्देश दिया गया है. महागठबंधन की सरकार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है लेकिन अभी तक एक लाख भी यह संख्या नहीं पहुंची है. ऐसे में आज सरकार युवाओं को तोहफा दे सकती है.
20 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर मुहर लगी थी. गृह विभाग की ओर से कैबिनेट की बैठक में 75543 पदों पर बहाली का फैसला लिया गया. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से नौकरी को लेकर सबसे बड़ा फैसला लिया गया है. इसके लिए पद का सृजन किया जाएगा. जिसमें पुलिस विभाग में 67 हजार 735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्वीकृति मिल गई है.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…