Bihar

जहां बेदर्द मालिक हो वहां फरियाद क्या करना, जीतनराम मांझी ने इशारों में नीतीश पर कसा तंज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के सारण में जहरीली शराब से मरने वालों को मुआवजा नहीं देने का फैसला नीतीश कुमार की सरकार ले चुकी है। इसे लेकर बीजेपी लगातार सरकार को घेर रही है । बीजेपी के बाद अब महागठबंधन के घटक दल भी नीतीश कुमार के इस फैसले पर सवाल उठाने लगे हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार पर तंज कसा है। इशारों-इशारों में पूर्व सीएम ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

पटना में मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने शायराना अंदाज में अपना स्टैंड साफ किया। मांझी ने कहा-

“लिखा परदेश किस्मत में वतन का हाल क्या होगा, जहां बेदर्द मालिक हो वहां फरियाद क्या होगा”।

पूर्व सीएम का शायराना अंदाज शराब से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा नहीं देने सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करने वाला है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सारण की घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सवाल उठाया कि 2016 में गोपालगंज में जहरीली पीने से मरने वालों को मुआवजा दिया गया तो छपरा के पीड़ितों को देने में क्या हर्ज है? उन्होंने जोर देकर कहा कि इस घटना में भी मुआवजा दिया जाना चाहिए।

सरकार का अंग होने की वजह से जीतन राम मांझी खुलकर नहीं बोले। लेकिन इशारों इशारों में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने शराब से मरने वालों को मुआवजा देने की विपक्ष की मांग का समर्थन कर महागठबंधन में हलचल पैदा कर दिया है।

जीतन राम मांझी के शाराना अंदाज पर राजनीति भी शुरू हो गयी है। इसे बीजेपी ने हाथो हाथ लिया है। पूर्व मंत्री विनय बिहारी ने एक गाना गाकर नीतीश कुमार पर हमला किया। उन्होंने कहा- “देख भाई देख बिहार में बहार बा, कुछो नहीं होई राजा नीतीशे कुमार बा।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

6 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

10 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

15 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

15 घंटे ago