Bihar

बिहार: जदयू विधायक गोपाल मंडल का वारंटी बेटा गिरफ्तार, पुलिस को खुली चुनौती देकर घूम रहा था आशीष

भागलपुर के बरारी गोलीकांड मामले में विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को खुली चुनौती देने का मामला अब तूल पकड़ चुका था. क्रिसमस के दिन अपने रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में उसने खुले मंच से आकर अपनी मेयर प्रत्याशी मां के लिए वोट की मांग की थी और कहा था कि वो विधायक का बेटा है और उसे किसी का डर नहीं है. जबकि आशीष के खिलाफ वारंट जारी था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

एएसपी शुभम आर्य के नेतृत्व किया गया गिरफ्तार

आशीष मंडल को भागलपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. भागलपुर के एएसपी शुभम आर्य CIAT की टीम के साथ बरारी स्थित विधायक पुत्र के द बिग डैडी रेस्टोरेंट पहुंचे और वहां से आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आशीष को कोर्ट के स्टेशन हाजत लाकर एएसपी ने पूछताछ किया.

वारंट जारी होने के बाद भी घूम रहा था आशीष

बता दें कि आशीष मंडल के खिलाफ जहां वारंट जारी था, वहीं रविवार को खुलेआम सैकड़ों लोगों की भीड़ में पुलिस को चुनौती दी थी. हाथ में माइक थामकर इस दौरान उसने कहा था कि, जिस प्रकार मेरे पिता किसी से नहीं डरते वैसे ही मैं भी किसी से नहीं डरता. कार्यक्रम में मौजूद लोग हैरत में थे कि जिस आशीष की तलाश में पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे में छापेमारी करने की बात कह रही है, वह खुले मंच से अपनी मेयर प्रत्याशी मां के लिए वोट और पिता और अपनी दबंगई की शान बतिया रहा है.

बेखौफ वारंटी आशीष मंडल मां के लिए करता रहा प्रचार

बेखौफ वारंटी आशीष मंडल के मनबढूपन का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि द बिग डैडी में रविवार देर शाम से आयोजित क्रिसमस पार्टी में दिये अपने भाषण के वीडियो को उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर भी कर दिया. पार्टी में आशीष ने कहा है कि उनकी मां सविता देवी मेयर पद पर खड़ी हुई हैं. उसका सारा काम मैं ही देख रहा हूं.

बरारी थानेदार को शोकॉज किया गया

12 दिसंबर को बरारी कॉलोनी के समीप अप्रोच रोड की जमीन पर चली गोली के बाद फरार रहे विधायक पुत्र आशीष, धनंजय, दिलीप और संजीव के विरुद्ध वारंट जारी है. रविवार को द बिग डैडी रेस्टोरेंट में आयोजित क्रिसमस पार्टी में वारंटी आशीष मंडल के साथ बिहार पुलिस का जवान भी नजर आया था. पूरी वर्दी में मौजूद पुलिस जवान आशीष मंडल के इर्द-गिर्द घूमता दिख रहा था. जिसके बाद पुलिस की ही भूमिका पर सवाल उठे थे. वहीं पुलिस मुख्यालय भी इस मामले को लेकर गंभीर रहा और बरारी थानेदार को शोकॉज किया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

9 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago