Bihar

जिस छपरा में जहरीली शराब से 75 मर गए वहीं जेडीयू नेता के घर में किराएदार के पास शराब और स्पिरिट मिला

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से मौत के बाद हड़कंप मचा है तो वहीं लगातार छापेमारी के बाद कार्रवाई भी हो रही है. छपरा के मढ़ौरा नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक जेडीयू नेता के मकान से मंगलवार को पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब जब्त की है. इसके साथ ही एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की जिसके बाद सफलता भी मिली.

बताया जाता है कि जेडीयू के प्रदेश नेता कामेश्वर सिंह का एक मकान मढ़ौरा नगर क्षेत्र के स्टेशन रोड में भी है. यहां किराएदार के यहां से शराब बरामद की गई है. जेडीयू नेता अपने मढ़ौरा आवास पर रहते नहीं हैं. इस मकान में किराएदार के रूप में सरोज महतो और उसकी पत्नी रहती है. इस घटना में छापेमारी के बाद पुलिस ने घर की एक महिला को हिरासत में ले लिया है.

नगर थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली थी. उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई तो कमरे में टेट्रा पैक और अंग्रेजी शराब की दो बोतल मिली. इसके अलावा देसी शराब को भी बरामद किया गया है.

उत्पाद विभाग की टीम भी थी साथ

इस छापेमारी में पुलिस के अलावा उत्पाद विभाग की टीम भी थी. दोनों ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर जेडीयू नेता कामेश्वर सिंह के मढ़ौरा स्थित घर से शराब बरामद की है. कामेश्वर सिंह मशरक के रहने वाले हैं. वही मशरक जहां जहरीली शराब से सबसे अधिक अभी मौत हुई है. उनका एक मकान मढ़ौरा में है. कामेश्वर सिंह जेडीयू राज्य परिषद के सदस्य हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

19 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago