Bihar

जेल पहुंचा बिहार का घूसखोर इंजीनियर: 12 घंटे की रेड…फ्लैट से मिले 1.8 करोड़ कैश

बिहार की राजधानी पटना में भवन निर्माण विभाग के सेंट्रल डिवीजन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीत कुमार के फ्लैट से 1.8 करोड़ कैश मिले हैं। 12 घंटे की रेड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम को कई प्रॉपर्टी के पेपर भी मिले हैं। जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। अब हर एक पेपर की जांच होगी। उसके आधार पर प्रॉपर्टी को भी वेरिफाई किया जाएगा। लेकिन, जांच का यह काम रविवार के बाद होगा।

मुख्यालय के मुताबिक अलग-अलग जगहों पर इंवेस्टमेंट के पेपर जब्त किए गए हैं। इनमें अधिकांश प्रॉपर्टी से रिलेटेड हैं। दूसरी तरफ सूत्र बताते हैं कि निगरानी की टीम गिरफ्तार किए गए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के कार्यकाल की भी पड़ताल करेगी। क्योंकि, अब तक की जांच में संजीत कुमार के द्वारा सरकारी पद का दुरुपयोग करने और बगैर रिश्वत लिए ठेकेदारों के बिल का भुगतान नहीं करने की कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। जिनकी अब गहराई के साथ पड़ताल होगी।

छापेमारी के दौरान इनके फ्लैट से कुल 1 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपया कैश बरामद हुआ है। जिसे निगरानी की टीम ने जब्त कर लिया। इन रुपयों को अलग-अलग बैग में करके आलमीरा और बेड के नीचे छिपा कर रखा गया था। जब्त कैश में 2 हजार, 500 और 200 रुपए के नोटों की गड्‌डी थी। इन नोटों को गिनने के लिए निगरानी की टीम को कैश काउटिंग मशीन मंगवानी पड़ी थी। इसके अलावा फ्लैट से ही कुल 27 लाख रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी जब्त की गई।

12 घंटे तक चली कार्रवाई

निगरानी टीम के अनुसार उनकी यह कार्रवाई करीब 12 घंटे तक चली। शुक्रवार की शाम एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीत कुमार को 2 लाख रुपए का रिश्वत लेते हुए उनके ही फ्लैट से निगरानी की टीम ने पकड़ा था। इसके बाद से ही उनके फ्लैट को खंगालना शुरू कर दिया गया। साथ ही निगरानी की दूसरी टीम को पटना से बक्सर भेज दिया गया था।

वहां संजीत कुमार का पुश्तैनी घर है। हालांकि, बक्सर में घर से कुछ हाथ नहीं लगा। लेकिन, पटना में निगरानी की कार्रवाई जारी रही। शाम से देर रात हुई और फिर सुबह भी हो गई। टीम के अनुसार शनिवार की सुबह 5 बजे के करीब उनकी कार्रवाई पूरी हुई। शुरुआती पूछताछ के बाद पकड़े गए रिश्वत लेने वाले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को कोर्ट में पेश किया गया और फिर वहां से ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया। हालांकि, इस मामले में निगरानी टीम की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

1 दिन ago