Bihar

नीतीश के खिलाफ बोलने लगे जेडीयू वाले, दारू कारोबारी रहे पूर्व विधायक बोगो सिंह ने शराबबंदी को फेल बताया

बिहार में शराबबंदी पर मचे घमासान के बीच सीएम नीतीश कुमार पर उन्हीं की पार्टी के नेता भी सवाल उठाने लगे हैं। शनिवार को शराब कारोबारी रहे जेडीयू के पूर्व विधायक बोगो सिंह ने नीतीश की शराबबंदी को फेल बताया। उन्होने कहा कि यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों से बेगूसराय में बॉर्डर क्रॉस करके शराब की खेप आ रही है। कहां है शासन और प्रशासन, ये सब झूठ है।

अपनी ही सरकार पर बोला हमला

जेडीयू नेता बोगो सिंह ने कहा कि बिहार में कैरेक्टर की परिभाषा क्या है ये हमको नहीं समझ में आता है। यहां बीते छह सालों से शराबबंदी है, दारू बिहार में कहां से आ रही है ? झारखंड, हरियाणा, बंगाल, दिल्ली बॉर्डर यहां से आ रहे, शराब इन जगहों से बॉर्डर क्रॉस करके आई यानि कि प्रशासन फेल। होम डिलीवरी करके शराब मंगाई जा रही सुशासन और पुलिस कहां हैं। उन्होने कहा कि ये बात उनसे पूछना चाहिए कि उनका शासन और प्रशासन कहां है। कुल मिलाकर जेडीयू के नेता ने अपनी ही सरकार को घेरा है और बिहार में शराबबंदी के फेल होने का ठीकरा शासन और प्रशासन पर ही फोड़ा है

बोगो सिंह यही नहीं रुके उन्होने कहा कि चार महीने पहले जब आरजेडी विपक्ष में थी, तब वो सरकार पर हमला बोलते थे। कि बिहार में शराब खुलेआम बिक रही,प्रशासन फेल है, नीति फेल है। आरजेडी तब मुआवजे की मांग करती थी। अब बीजेपी विपक्ष में है तो वो शराबबंदी को फेल बताते हुए लगातार मुआवजे की मांग कर रही है। साथ ही कहा कि राजनीतिक दलों का चरित्र ऐसा नहीं होना चाहिए कि जिसके साथ कभी खाना खाए थे, अब उसको गोली दाग रहे हैं।

आपको बता दें बोगो सिंह शराबबंदी से पहले अपने गृह जिला बेगसराय में शराब के कई लाइसेंसी ठेके चलाते थे। साल 2020 के चुनाव में बोगो सिंह को मटिहानी सीट पर एलजेपी के राज कुमार सिंह से बहुत कम अंतर से हरा दिया था। जो बाद में जेडीयू में ही शामिल हो गए। शराबबंदी पर बोगो सिंह के सवाल को उनके चुनावी भविष्य की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि अब जेडीयू में मटिहानी की दावेदारी सीटिंग एमएलए राज कुमार सिंह की भी हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

5 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

18 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

18 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

19 घंटे ago