Bihar

बिहार: मनचले पति को दूसरा निकाह करना पड़ा महंगा, पत्नी ने बीच सड़क जमकर की धुनाई

बिहार के दरभंगा में लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यवहार न्यायालय के सामने गुरुवार की सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. हायाघाट गांव निवासी फुलिया खातून ने अपने पति मोहम्मद गुलाब पर झूठ बोलकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. फुलिया खातून ने बताया कि मुझे गुलाब बुरी तरह से मारता पीटता था इसलिए मैंने महिला थाने में मामला दर्ज कराया था. इस बीच गुलाब ने मुझसे कुछ दिनों काी मोहलत मांगी थी ताकि वो सुधर सके, लेकिन अब मुझे पता चल रहा है कि इसने मुझसे झूठ कहा. गुलाब ने दूसरी शादी कर ली है. इसको मैं जेल भेजकर रहूंगी.

पहली पत्नी ने पति को बीच सड़क में पीटा:

कोर्ट परिसर और जिला मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन इस हंगामा को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी सामने नहीं आया. घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार हायाघाट थाना क्षेत्र के हायाघाट गांव निवासी फुलिया खातून की शादी बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटी दाईंग निवासी मो. गुलाब से हुई थी. जिससे दोनों के दो बच्चे भी हैं.

पति ने किया दूसरा निकाह:

फुलिया खातून ने अपने पति गुलाब पर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही उसके पति गुलाब उनके साथ मारपीट करते थे. जिसको लेकर फुलिया खातून ने लिखित शिकायत महिला थाने में की थी. शिकायत मिलने के बाद महिला थाने में दोनों के बीच समझौता करवाया गया था. वहीं गुलाब भी दूसरी निकाह की बात कबूल कर रहा है.

“मेरा नाम मोहम्मद गुलाब है. बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटी दाईंग में रहते हैं. हां मैंने दूसरा निकाह कर लिया है.“- मोहम्मद गुलाब, फुलिया के पति

“मुझे मेरा पति बुरी तरह से मारता था. पैर हाथ में जंजीर बांधकर बेल्ट से मारता था. मैंने महिला थाने में शिकायत की थी. हमसे थोड़ा समय मांगा था. फिर गायब हो गया. अब पता चला कि दूसरी शादी कर ली है. मेरी शादी को 12 साल हो गए हैं. इसको हम छोड़ेंगे नहीं, जेल भेजकर रहेंगे. पुलिस को भी ये पैसा खिलाया है.”– फुलिया खातून, मोहम्मद गुलाब की पत्नी

रभंगा में बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा:

वहीं फुलिया खातून ने कहा कि समझौता होने के बाद उसके पति मो गुलाब अचानक गायब हो गया और बिना किसी कानूनी कारवाई के दूसरा निकाह कर लिया है. इस बात की जानकारी जब हमलोगों को लगी तो हमलोगों ने खोजबीन शुरू की. गुरुवार को कोर्ट परिसर के सामने गुलाब को दूसरी पत्नी के साथ पकड़ा है. इस पूरे हंगामा के दौरान दूसरी पत्नी को उसके परिजनों ने तो बचा लिया, लेकिन मो गुलाब को पहली पत्नी के आक्रोश का सामना करना पड़ा. फुलिया खातून ने बीच सड़क पर जमकर पति की धुनाई कर दी. हंगामा और धुनाई के बाद फुलिया खातून और उसकी मां मो गुलाब को पकड़ कर महिला थाना ले गई.

“मेरी बेटी के दो बच्चे हैं. 12 साल शादी को हो गए. अब दूसरा निकाह कर लिया है.” फुलिया खातून की मां

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

10 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

11 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

19 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

23 घंटे ago