बिहार में इन दिनों शादी के सीजन में रोजाना कई जोड़े परिणय सूत्र में बंध रहे हैं लेकिन कई मौकों पर ऐसी भी चीजें देखने को मिल रही हैं जो शादी में बाधा बन जा रही हैं और वर या वधू शादी से इंकार कर दे रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला बिहार के खगड़िया जिले से सामने आया है, जहां जयमाला स्टेज पर दूल्हे को हकलाता देख दुल्हन बिदक गई. उसने शादी से किया इंकार कर दिया, जिसके बाद बारात बैरंग लौट गई.
बारात को लौटाने वाली दुल्हन छोटी कुमारी का कहना है कि जैसे ही शादी से पहले जयमाला के लिए स्टेज पर दूल्हा हीतेश आया उसके वह हकला कर बोलने लगा. उसी समय मुझे समय में आया कि झूठ बोलकर मेरी शादी कराई जा रही है. फिर उसके बाद वो मंडप में कुछ भी करता तो अपने भाई से पूछता था. मुझे समझ में आ गया कि मेरा होने वाला पति मंदबुद्धि है जिसके बाद सिंदूरदान के समय मैंने शादी करने से इंकार कर दिया.
दूल्हा ही नहीं…, और भी मंदबुद्धि
दुल्हन ने शादी से इंकार करने से पहले पूरी बात अपने परिवारवालों को भी बताई जिके बाद शादी को बीच में रोक दिया गया. लड़की के परिवारवालों का कहना है कि शादी से पहले कुछ भी नहीं बताया गया था. शादी के समय जब पता चला कि सास ससुर से लेकर पूरा खानदान मंदबुद्धि है तो कैसे कोई शादी कर सकता है. लड़की के शादी से इंकार करने के बाद गांववालों को गुस्सा आ गया, और सभी बाराती को बंधक बना लिया गया. मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी गई. काफी देर के बाद दूल्हा समेत सभी बाराती को बस से बैरंग बिना शादी के वापस किया गया.
वरपक्ष बोला- पहले ही बता दी थीं सारी बातें
बारात में शामिल दूल्हे के मामा संजीव झा ने बताया कि बाराती भागलपुर जिला के नवगछिया के नारायणपुर से खगड़िया के रहीमपुर नया टोला आई थी. पहले से ही बता दिया गया था कि दूल्हा के पिता, मां, चाचा सभी लोग मंदबुद्धि हैं. दूल्हा भी सुस्त है. उसके बाद 25 नवंबर को तिलक हुआ, 30 नवंबर को बारात आई. जयमाला हुआ जिसके बाद सिंदूरदान के समय शादी से इंकार कर दिया गया. इस दौरान सभी बाराती को बंधक बनाकर रखा गया.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…