बिहार के बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा अपने एक महीने के प्रवास पर हैं। पहले उनकी पूजा में शामिल होने आए श्रद्धालुओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मचा तो अब जासूसी का मामला सामने आ गया है। सूत्रों के मुताबिक जासूसी के शक को लेकर बोधगया पुलिस एक चीनी महिला को जोर शोर से ढूंढ रही है। बुधवार को इसका स्केच सामने आते ही सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ये चीनी महिला पिछले 2 साल से देश के अलग-अलग हिस्सों में रही है। हालांकि फॉरेन सेक्टर में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस महिला की तलाश इसीलिए की जा रही है क्योंकि इस पर जासूस होने का शक है।
बोधगया पुलिस को चीनी महिला की तलाश
चीनी महिला की तलाश में बोधगया पुलिस जुटी हुई है। महिला का नाम सॉन्ग शियाओलॉन बताया गया है। साथ ही उसका वीजा नंबर 901BAAB2J और PP No EH2722976 बताया गया है। चीन पहले से ही दलाई लामा को लेकर असहज रहा है। ऐसे में एक चीनी महिला को बिहार पुलिस अगर तलाश रही है तो ये एक बड़ी बात है। आपको बता दें कि इसी को लेकर दलाई लामा की सुरक्षा और बढ़ाते हुए चार स्तर की कर दी गई है। गया पुलिस इस चीनी महिला को तलाशने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियां का रडार भी इस चीनी महिला को ट्रैक करने में लगा है। लेकिन अभी तक संदिग्ध चीनी महिला सॉन्ग शियाओलॉन के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।
क्यों ढूंढ रही चीनी महिला को पुलिस
एक स्थानीय वेबसाइट के मुताबिक गया एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा है कि ‘एक इनपुट आया है कि चीनी महिला गया जिले में रह रही है। पिछले 2 साल से उसके भारत में रहने का भी इनपुट मिला है। इसका फॉरेन सेक्टर में कोई रेकॉर्ड नहीं है। इसे देखते हुए अलर्ट किया गया है और चीनी महिला की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस चीनी महिला को ढूंढा नहीं जा सका है, जिससे कुछ संदिग्ध पॉइंट बन रहे हैं। इसके चीनी जासूस होने के शक से मना नहीं किया जा सकता है।’
दलाई लामा की पूजा जारी
दलाई लामा ने बोधगया में बृहस्पतिवार सुबह एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।’ तिब्बती अध्यात्म गुरु ने कहा, ‘हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।’
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…