Bihar

चिराग पासवान ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की कर डाली मांग

एलजेपी (आर) चीफ चिराग पासवान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अमिता शाह से मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ते आपराधिक मामलों की जानकारी उन्हें दी और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की. इतना ही नहीं इस दौरान चिराग ने एक चिट्ठी के जरिए अमित शाह से बिहार में चल रही घटनायों पार्ट भी ध्यान केंद्रित करने का भी आग्रह किया है. अमित शाह को सौंपी गई अपनी चिट्ठी में चिराग पासन ने कहा है कि, बिहार में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से लोग सहमे हुए है और प्रशासन की संरक्षण में जहरीली शराब बेची जा रही है और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है.

चिराग पासवान ने पत्र में आगे लिखा कि पूरे बिहार में चीख पुकार है और राज्य की महागठबंधन सरकार सिर्फ मूकदर्शक बनी सबकुछ देख रही है. चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. चिराग पासवान ने चिट्ठी में लिखा है कि, पिछले दिनों सारण जिले में जहरीली शराब का सेवन करने से कई लोगों की जान गई है. सरकार गलत आंकड़ें पेश कर रही है. मृतकों की संख्या 150 से भी ज्यादा है. सभी मृतक गरीब और कमजोर वर्ग के हैं.

चिराग पासवान ने ये भी लिखा है कि उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की और लोगों ने उन्हें बताया कि सब कुछ प्रशासन के संरक्षण में चल रहा है. शराब लोगों को प्रशासन की मिलीभगत से आसानी से मिल जा रही है.

चिराग पासवान ने ये भी कहा है कि, बिहार में आज के समाय में कानून का राज नहीं रह गया है. बालू माफिया, शराब माफिया, भू-माफिया को सरकार की तरफ से संरक्षण मिल रहा है. महागठबंधन सरकार हर मोर्चे पर फेल है और इसलिए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना जरूरी है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूर्वी भारत में पहली बार IVF से साहीवाल बछिया जन्मी, समस्तीपुर स्थित पूसा विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने डेयरी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक…

51 मिनट ago

सितंबर तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं नीतीश कुमार, 30 मार्च तक MLC पद से इस्तीफा जरूरी

राज्यसभा चुनाव जीत चुके जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सितंबर 2026 (अगले…

2 घंटे ago

नीतीश-निशांत की बंद कमरे में मुलाकात: बढ़ी सियासी हलचल, क्या JDU में बदलाव की तैयारी?

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। निशांत कुमार लगातार सक्रिय नजर आ…

6 घंटे ago

जिंदा पति, कागजों में मृत, समस्तीपुर में 10 साल तक चलता रहा पेंशन का खेल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; जानिए कब से बिगड़ने वाला है मौसम

बिहार में एक बार फिर मौसम पलटने वाला है। शुक्रवार 27 मार्च से राज्य भर…

11 घंटे ago

बिहार पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन नहीं लेकिन आरक्षण रोस्टर बदलेगा, मंत्री दीपक प्रकाश ने दी जानकारी

बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन नहीं होगा। हालांकि, चुनाव…

14 घंटे ago