Bihar

BSSC पेपर लीक: रद्द हो सकती है दूसरी पाली की भी परीक्षा, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बड़ा बयान…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) सीजीएल 2022 की परीक्षा पर ग्रहण खत्म नहीं हुआ है. एक पेपर के आउट होने की जांच अभी चल ही रही है कि एक और पेपर के आउट होने की बात सामने आ रही है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) सीजीएल 2022 की पहली पाली का पेपर लीक होने के बाद अब दूसरी पाली का भी पर्चा वायरल होने की खबर है. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दूसरी पाली के पेपर वायरल होने की जांच की जा रही है. जांच में अगर पेपर लीक की बात सही पाई गई, तो दूसरे चरण की परीक्षा भी रद्द कर दी जाएगी.

जांच के बाद लिया जायेगा फैसला

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि पेपर लीक की सूचना के बाद सोमवार को पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. 23 दिसंबर को दोपहर दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा का भी पेपर व्हाट्सऐप पर वायरल होने के सवाल पर शिक्षामंत्री ने कहा कि उसकी भी जांच होगी, किसी को छोड़ा नहीं जायेगा.

दूसरी पाली की परीक्षा भी क्या रद्द होगी, इसपर शिक्षामंत्री ने कहा कि जांच के बाद अगर आरोप सही पाया गया तो उस पाली की परीक्षा भी रद्द होगी. बड़ी मछलियों के छूट जाने पर शिक्षामंत्री ने कहा कि किसी को नहीं छोड़ा जायेगा. छोटी-बड़ी सभी मछलियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी.

पहले भी मोबाइल के साथ पकड़ा जा चुका है सरगना 

एक दिन पहले आयोग की ओर से पहली पाली की तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा को पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था. बिहार के 38 जिलों के 528 परीक्षा केंद्रों पर 23 और 24 दिसंबर को बीएसएससी सीजीएल परीक्षा आयोजित किया गया था. 23 को दो पाली, जबकि 24 तारीख को एक पाली में परीक्षा हुई थी.

23 दिसंबर को प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा का प्रश्न पत्र व्हाट्सऐप पर वायरल हो गया था. पेपर लीक की सूचना के बाद सोमवार को पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई. हालांकि, दावा किया जा रहा है कि 23 दिसंबर को दोपहर दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा का भी पेपर व्हाट्सऐप पर वायरल हो गया था. इस मामले में सरगना दारोगा का बेटा अजय को पहले भी परीक्षा में मोबाइल के साथ पकड़ा गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 घंटा ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago