Bihar

BSSC पेपर लीक: 23 दिसंबर की पहली पाली की पीटी परीक्षा रद्द, 3 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission) ने सोमवार की देर रात सचिवालय सहायक सहित अन्य पदों के लिए 23 दिसंबर को हुई तृतीय स्नातक की पहली पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया है। पहली पाली के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि शेष पालियों की परीक्षा को रद्द नहीं किया गया है। यह जानकारी आयोग के सचिव सुनील कुमार ने दी। साथ ही बताया कि 23 दिसम्बर की पहली पाली की रद्द परीक्षा 45 दिनों के अंदर ली जाएगी। पहली पाली में करीब तीन लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

बता दें कि तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का पेपर परीक्षा के दौरान ही वायरल हो गया था। बाद में आयोग ने पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी थी। आर्थिक अपराध इकाई ने इसकी प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सुपौल से इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया। अबतक इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रश्न पत्र लीक होने के बाद इसे रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा भी लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था।

आयोग ने आदेश में बताया है कि तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा 23 दिसंबर को दो चरणों और 24 दिसंबर को एक चरण में राज्य के 38 जिलों के 528 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी। आयोग ने जांच में पाया कि 23 दिसंबर को प्रथम चरण की परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों के कुछ पन्ने व्हाट्सएप पर प्रसारित हुए, जिनका मिलान करने पर पाया गया कि यह प्रश्न प्रथम पाली की परीक्षा से संबंधित हैं। जांच के दौरान उस केन्द्र के संबंध में भी पता चला जहां से प्रश्न पत्र के पन्ने बाहर आये थे। फिलहाल प्रश्श्र पत्र लीक होने की जांच जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

3 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

3 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

3 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

10 घंटे ago