बिहार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसकी एक बानगी बेगूसराय में देखने को मिली है। बेगूसराय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) को जान से मारने की धमकी दी गयी।
सीजेएम जीआर क्लर्क नागेश मोहन सिन्हा ने 7 दिसंबर को नगर थाने में केस कराया है। जज साहब को एक अभियुक्त के खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी करने पर यह धमकी दी गयी है। नगर थाना पुलिस कांड की गहना से छानबीन कर रही है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
दर्ज एफआईआर में सीजेएम कहा है कि 22 नवंबर को डाक से उनके दफ्तर में एक बंद लिफाफा आया। इसमें एक पत्र के माध्यम से शालिग्राम कनौजिया केयर ऑफ रामाशीष दास ने द्वारा गैरजमानतीय वारंट जारी करने पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए 28 नवंबर को एसपी को सूचना दी। एसएसपी ने जिला पुलिस के संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बेगूसराय टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिला अधिवक्ता संघ सीजेएम को दी गयी धमकी से आक्रोशित है। संघ के पूर्व महासचिव अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि समाज में आपराधिक सोच व मानसिकता पागलपन के दौर से गुजर रही है। न्यायपालिका पर हमला समाज के लिए खतरनाक है। अधिवक्ता संघ ऐसी सोच की तीव्र भर्त्सना करता है। साथ ही, ऐसे तत्वों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करता है।
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…