बिहार की खिलाड़ी कृति राजसिंह ने सब जूनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छह स्वर्ण पदक हासिल की है. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस जीत पर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी है. साथ ही कहा कि उनकी जीत से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है. सीएम ने साथ ही कृति राज सिंह की उज्जवल भविष्य की भी कामना की है.
पत्र जारी करते हुए सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक पत्र जारी करते हुए कृति राज सिंह को बधाई दी है. पत्र में सब जूनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छह स्वर्ण पदक जीतने वाली बिहार की खिलाड़ी कृति राज सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
मुख्यमंत्री ने कृति राजसिंह को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वेट लिफ्टिंग के प्रति उनके जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है. उनकी इस जीत से पूरा प्रदेश गौरवान्वित है. वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे और राज्य एवं देश का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है.
बता दें कि कृतिराज पहले भी हैदराबाद में जीत हासिल कर चुकी हैं. उनका चयन न्यूजीलैंड में नवंबर में हो रहे सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कॉमनवेल्थ गेम में हुआ जहां उन्होंने पूरे बिहार का नाम रौशन किया है. ये प्रतियोगिता 27 नवंबर से न्यूजीलैंड में आयोजित हुई है. ये चार दिसंबर तक चलेगी.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…