Bihar

बालू को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सभी 16 जिलों में स्थित 350 घाटों पर खनन की दे दी अनुमति

बिहार में बालू खनन को लेकर खान और भू-तत्व विभाग ने बड़ा फैसले लेते हुए बिहार के सभी 16 जिलों में स्थित 350 घाटों पर खनन की अनुमति दे दी है. अभी से लेकर 25 दिसंबर तक बिहार के सभी घाटों पर बालू का खनन हो पाएगा. इस समय बिहार में 150 घाटों से ही बालू खनन हो रहा है. फिलहाल नए बंदोबस्ती धारियों को अवधि बढ़ाने के बाद भी 150 बालू घाटों से खनन हो रहा जबकि 350 घाटों को खनन की अनुमति दी गई है लेकिन खनन नहीं हो पा रहा.

अब नए निर्देश के बाद शेष 200 घाटों पर भी खनन शुरू हो जाएगा. खान भू-तत्व विभाग के तहत खनिज विकास निगम की पहल पर बालू संकट से निपटने के लिए यह फैसला लिया गया है. पिछले साल खनन बंद होने के बाद बालू की कीमत आसमान छूने लगी थी. बालू की बढ़ी कीमतों के कारण कालाबाजारी भी बढ़ गई थी. इस फैसले से बालू का संकट खत्म कर सकता है.

बालू की कीमत बढ़ने पर लगेगा लगाम

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक 25 दिसंबर के बाद बालू घाटों पर खनन संभव नहीं है, इसे देखते हुए 25 दिसंबर तक सभी 16 जिलों के बालू घाटों से खनन की अनुमति दी गई है ताकि बालू की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाई जा सके. यह भी शर्त रखा गया है कि अपने बालू का केवल 75 फीसदी हिस्सा ही बेच सकते हैं बाकी के 25 फीसदी हिस्सा भंडारण करके रखना होगा. बाजार में खपत और जरूरत के समय खनिज निगम की देखरेख में इसकी बिक्री की जा सके.

गौरतलब है कि पटना, सारण, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, जमुई, लखीसराय, नवादा, अरवल, बांका, पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा, किशनगंज, वैशाली और बक्सर में बालू का खनन हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

50 मिनट ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

3 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

5 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

5 घंटे ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

6 घंटे ago