पटना की सड़क पर लावारिस मिले एक 3 साल के बच्चे को अमेरिकी दंपती ने गुरुवार को दानापुर में गोद लिया है। अब उस लावारिस बच्चे का परवरिश विदेश में होगा। दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी ने इसके लिए अपनी सहमति दी है।
सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अमेरिका से आए दंपती ने लावारिस बच्चे के पासपोर्ट के लिए गुरुवार को ऑनलाइन आवेदन अप्लाई किया है। बच्चे का पासपोर्ट मिलते ही अमेरिका से आए डॉक्टर कर्निल रे मिलर और उनकी पत्नी कैथरिन सुलिवान मिलर उसे लेकर विदेश के लिए रवाना होंगे।
3 साल पहले मिला था बच्चा
तीन साल पूर्व विक्रम थाना के भादवा गांव से दानापुर की एक निजी संस्था ने एक लावारिस बच्चे को अपनाया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे के परिजन का पता नहीं चला तो संस्था की ओर से बच्चे का पालन पोषण शुरू किया गया। इस बीच गुरुवार को अमेरिका से आए डॉक्टर दंपती ने उस लावारिस बच्चे को गोद लेने की इच्छा जाहिर की।
सभी कागजी प्रक्रिया पूरी हुई
संस्था की ओर से इसकी सूचना दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने इसके लिए अपनी सहमति जताई। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अमेरिका से आए डॉ दांपती ने बच्चे को पासपोर्ट बनाने के लिए उसकी ऑनलाइन आवेदन अप्लाई किया है। 1 से 2 दिनों के अंदर पासपोर्ट प्राप्त होते ही बच्चे को अपने साथ लेकर अमेरिका चले जाएंगे।
संस्था की सविता कुमारी ने बताया कि अमेरिका के डॉक्टर कर्निल रे मिलर ने अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को लावारिस बच्चे अर्जित कुमार को अपने साथ ले जाने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। पासपोर्ट प्राप्त होते ही वह अपने साथ बच्चे को लेकर अमेरिका जाएंगे। वहीं उसका पढ़ाई लिखाई और पालन-पोषण भी करेंगे।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…