Bihar

विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से: पहले दिन ही नियुक्ति पत्र और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरेगी BJP

आज से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। यह शीतकालीन सत्र कई मायनों में खास है। इस सत्र में विधिवत रूप से भाजपा विपक्ष के रूप में सत्तारूढ़ दल के सामने रहेगी। दरअसल, जब नीतीश कुमार एनडीए से महागठबंधन में गए थे तो, बहुमत जुटाने की प्रक्रिया में भाजपा विपक्ष की भूमिका में थी, लेकिन अब पहली बार एक पूरे सत्र में भाजपा विपक्ष की भूमिका में रहेगी। इसको लेकर भाजपा ने तैयारी भी की है।

कई ऐसे मसले हैं, जिसको लेकर भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। अनुपूरक बजट वह होता है जो पूरे बजट में सरकार ने खर्च नहीं किया है। आगे के लिए उसे खर्च करने की अनुमति सरकार सदन से लेती है और उसका विनियोग किया जाता है। अभी देखना है कि बिहार सरकार ने किन-किन विभागों में कितना खर्च किया है।

आइए जानें, क्या है भाजपा का प्लान

भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि इस सत्र में सरकार को कई मसलों पर घेरने की तैयारी है। तीन ऐसे मसले हैं, जिसके आधार पर वो जदयू और राजद को घेरेगी।

  • पहला, नियुक्ति पत्र को बांटने को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। बीजेपी का आरोप है कि पूर्व की सरकार में यह नौकरियां हो चुकी थी। सरकार अपना कॉलर टाइट करने के लिए यह नियुक्ति पत्र बांट रही है। इस मसले पर सदन के अंदर और बाहर हंगामा होने के आसार हैं।

  • दूसरा मुद्दा विकास का है। 2005 में एनडीए की सरकार बनी थी तो लालू-राबड़ी सरकार का हवाला देकर सरकार में आए थे। फिर 15 साल बाद उन्हीं के साथ आकर अब विकास की चर्चा नीतीश कुमार नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सात निश्चय की चर्चा नहीं करते हैं। विकास के मुद्दे से सरकार अब बिल्कुल उतर चुकी है।
  • तीसरा मुद्दा है कानून व्यवस्था, जिससे 2005 में एनडीए सरकार की साख बनी थी। अब वह साख भी खत्म हो चुकी है। नीतीश कुमार के सामने क्रेडिबिलिटी क्राइसिस है। भाजपा इन सभी मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।

बचोल उठाएंगे किसानों का मुद्दा

भाजपा के फायर ब्रांड नेता हरि भूषण ठाकुर बचोल ने कहा है कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है, बीज नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है, भागलपुर में यादव परिवार को मारा गया। वोट बैंक को लेकर सरकार कुछ नहीं बोल रही है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि पहले ही कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देंगे। कई मुद्दे हैं, जिस पर सरकार को घेरने की तैयारी भाजपा कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

5 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

7 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

17 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

17 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

20 घंटे ago