Bihar

आफत में पड़ा बिहार का ये मजदूर, रोज कमाता है 400, इनकम टैक्स विभाग ने कहा- 14 करोड़ रिटर्न भरो

बिहार के रोहतास से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. इनकम टैक्स विभाग ने रोहतास के रहने वाले एक मजदूर को 14 करोड़ रुपये टैक्स भरने के लिए नोटिस दिया है. पूरा मामला करगहर थाना क्षेत्र का है. शख्स का नाम मनोज कुमार है जो पेशे से मजदूर है. हर दिन 400 रुपये कमाता है. आयकर विभाग के नोटिस के बाद परिवार के साथ-साथ आस पास के लोग भी हैरान हैं.

बताया जाता है कि इनकम टैक्स विभाग ने जिस मजदूर को 14 करोड़ का नोटिस दिया वह दिल्ली और हरियाणा जाकर मजदूरी करता है. सोमवार को यह खबर सामने आई कि दो दिन पहले मनोज के घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची और नोटिस दिया गया कि उसके नाम पर कंपनियां चल रही हैं और 14 करोड़ रुपये के आसपास का रिटर्न बाकी है. अगर उसे जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी.

नोटिस मिलने के बाद घर वाले परेशान

इधर, इनकम टैक्स विभाग की ओर से यह नोटिस मिलते ही मनोज और उसके घर वाले परेशान हो गए हैं. मनोज ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा में जब वह काम के सिलसिले में जाता है तो उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड ठेकेदारों द्वारा ले लिया जाता है. हो सकता है उन्हीं लोगों के द्वारा कुछ गड़बड़ी की गई हो. वह रोज कमाने और खाने वाला है. मनोज ने कहा कि कुछ समझ में भी नहीं आ रहा है कि यह सब क्या है.

घर वालों का कहना है कि मनोज यादव साल में आठ महीना पंजाब हरियाणा और दिल्ली में मजदूरी कर 10 से 15 हजार का महीना कमाता है. पिछले कई सालों से वह ऐसे ही काम कर रहा है. गांव में धान की कटनी और रोपनी के समय मजदूरी करने गांव चला आता है. सवाल है कि एक मजदूर को करोड़ों रुपये के आयकर रिटर्न करने का नोटिस कैसे आ गया?

Avinash Roy

Recent Posts

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

2 घंटे ago

बिहार सरकार ने चार IPS और दो BPS अधिकारियों का किया तबादला, 2 जिलों के एसपी भी बदले गए

बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने चार…

2 घंटे ago

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

6 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

6 घंटे ago