Bihar

बिहार निकाय चुनाव 18 और 28 दिसंबर को ही होगा, सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई के लिए दाखिल अर्जी को किया खारिज

बिहार निकाय चुनाव को लेकर इस समय बड़ी जानकारी सामने आ रही है. निकाय चुनाव पर जो ग्रहण लगता दिख रहा था. वो अब एक तरह से खत्म हो चुका है. सुप्रीम कोर्ट ने अति पिछड़ा आयोग को डेडिकेटेड कमीशन बनाये जाने के संबंध में दायर विशेष रिट याचिका की सुनवाई में साफ कर दिया है कि इसपर पूर्व में तय तिथि पर ही सुनवाई होगी. यानी अब सुप्रीम कोर्ट में आगामी 20 जनवरी को ही इस विवाद से जुड़ी सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट जनवरी में ही करेगा सुनवाई 

डेडिकेटेड कमीशन से जुड़े मामले की सुनवाई आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में होनी थी. इस तरफ सबकी निगाहें अटकी हुई थी कि सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आता है. लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि सुप्रीम कोर्ट इस विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई उसी दिन करेगा जिस तिथि को पूर्व में तय किया गया था.

याचिकाकर्ता सुनील राय ने कहा…

बता दें कि याचिकाकर्ता सुनील राय ने विशेष सुनवाई की ये अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लगायी थी. जिसमें कहा गया था कि नगर निकाय चुनाव 18 व 28 दिसंबर को होना है, इसलिए इस मामले की सुनवाई इन तिथियों से पहले ही की जाए. यह सूचना याचिकाकर्ता सुनील राय ने दी. उन्होंने कहा कि वो नगर निकाय चुनाव को रोकने के मकसद से नहीं गये थे लेकिन आयोग से जुड़े विवाद पर जो याचिका दी थी उसपर आज सुनवाई की गयी.

20 जनवरी को ही होगी सुनवाई

मीडिया चैनल पर बात करते हुए याचिकाकर्ता सुनील राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज यह कहा कि इस मामले से जुड़ी सुनवाई 20 जनवरी को ही की जाएगी. अब ये निर्वाचन आयोग और सरकार को तय करना है कि वो कैसे चुनाव कराएं.

पटना हाइकोर्ट में भी अभी सुनवाई नहीं.

उधर, पटना हाइकोर्ट में इस मामले को लेकर अगली सुनवाई अब 23 जनवरी को होगी. न्यायाधीश ए अमानुल्लाह की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एक याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की थी और ये साफ कर दिया था कि सुप्रीम कोर्ट ने जब 20 जनवरी की तारीख इसके लिए तय कर दी है तो हाईकोर्ट अब उस तारीख के बाद ही इसपर सुनवाई करेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

6 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

20 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

20 घंटे ago