Bihar

तेजस्वी बिना पद के डेढ़ साल तक सरकारी बंगले में रहे, बीजेपी नेताओं को नोटिस पर भड़के सुशील मोदी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं को सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस पर सियासत गर्मा गई है। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दबाव में आकर बदले दी राजनीति कर रहे हैं। नीतीश सरकार बंगला खाली करने का नोटिस थमाकर बीजेपी नेताओं से भारी भरकम जुर्माना वसूलना चाहती है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो सीएम नीतीश सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करे।

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने रविवार को कहा कि बीजेपी का कोई जनप्रतिनिधि किसी सरकारी आवास में तेजस्वी यादव की तरह जबरदस्ती नहीं रहना चाहता। साल 2017 में महागठबंधन सरकार गिरने के बाद तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बावजूद बिना कोई अतिरिक्त भुगतान किए न केवल डेढ़ साल तक वहां बने रहे, बल्कि हाईकोर्ट में मुकदमा हारने के बाद सुप्रीम कोर्ट तक गए। जिन बीजेपी नेताओं को आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है, पहले उनके नाम आवंटित आवास को खाली करा कर और उसे रहने लायक बना कर दिया जाना चाहिए।

विजय सिन्हा, तारकिशोर और रेणु देवी को नोटिस

बता दें कि नीतीश सरकार की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी को आवास खाली करने के साथ 2 लाख 36 हजार रुपये के जुर्माने का नोटिस दिया है। पद से हटने के बाद बंगला नहीं खाली करने पर भारी जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को भी ऐसा ही जुर्माना का नोटिस मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

10 मिनट ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

38 मिनट ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

1 घंटा ago

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

11 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

16 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

18 घंटे ago