Bihar

IG की चोरी हुई सरकारी पिस्टल और गोली बरामद: विकास वैभव के घर में ही हुई बरामदगी, CCTV से मिला क्लू

बिहार होमगार्ड के IG विकास वैभव की चोरी हुई सरकारी पिस्टल, 25 गोली और 2 मैगजीन को पटना पुलिस ने बरामद कर लिया। आश्चर्य वाली बात ये है कि जिसे पुलिस की टीम बाहर तलाश रही थी, उन सारे सामानों की बरामदगी IG के घर से ही हुई।

दरअसल, इस मामले की जांच कर रही गर्दनीबाग थाना की पुलिस को CCTV से क्लू मिला था। जिसके बाद पुलिस लाइन स्थित विकास वैभव के घर के कैम्पस की जांच की गई, इसी दरम्यान केला के पेड़ के पास रखे पॉलीथिन को पुलिस जब चेक किया तो उसके अंदर से सरकारी पिस्टल, गोली और मैगजीन मिली। जो गुरुवार को चोरी हुई थी। इसकी बरामदगी से पटना पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।

बहुत ध्यान से देखा गया CCTV फुटेज

पुलिस टीम ने मामला सामने आने के बाद CCTV फुटेज देखा था। पर पहली बार में समझ में नहीं आया। इस कारण शनिवार काे फिर से IG के घर में लगे CCTV के फुटेज काे देखा गया। लेकिन, इस बार फुटेज को बहुत ध्यान से चेक किया गया। इसी क्रम में पता चला कि सफाई करने वाले हाेमगार्ड के जवान वीरेंद्र राम का बेटा सूरज ने उनके घर के कैम्पस में ही पश्चिम की तरफ दीवारी के पास लगे केला के पेड़ के नीचे एक पाॅलिथीन रखा है। तब उस जगह पर पुलिस की टीम गई। वहां से उसे बरामद किया। पुलिस के अनुसार जब सूरज से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि दीवारी के पास इसलिए रखा था कि बाद में माैका मिलने पर बाउंड्री छड़प कर आता और आसानी से लेकर चला जाता।

विवाद के कारण दो को पकड़वाया

इस केस के शुरुआती दौर में पुलिस ने जब सूरज से पूछताछ की थी ताे उसने गर्दनीबाग इलाके में ही रहने वाले सुमित कुमार समेत दो युवकों को पकड़वा दिया। पता चला कि सूरज से इन दाेनाें की पुरानी दुश्मनी थी। इनके बीच रुपयों का विवाद था। जो सूरज के पास बाकी था। बहाना बनाने के लिए ही पूछताछ के दाैरान वह कभी बेहाेश हाे जाता था तो कभी मिर्गी का नाटक करता था। चौंकाने वाली बात ये है कि इसके मोबाइल से पुलिस ने एक पिस्टल का फोटो भी बरामद किया है। जो IG की सरकारी पिस्टल से अलग था। पुलिस ने सूरज का कॉल डिटेल भी खंगाला था।

कैमरे में दिखने के डर उस दिन साथ नहीं ले गया

पुलिस के अनुसार विकास वैभव के घर में लगे CCTV की जानकारी सूरज को काफी अच्छे से थी। जिस दिन इसने हथियार और गोली चोरी की, उस दिन कैमरे में दिखने के डर से वो उसे अपने साथ नहीं ले गया। इसी वजह से पॉलीथिन में करके छिपा दिया कैम्पस में ही छिपा दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

5 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago