Bihar

बिहार के सारण में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे श्राद्ध का भोज खा रहे 18 लोगों को कुचला

बिहार के सारण जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. घटना मशरक के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला के पास की है. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. बताया जाता है कि सड़क किनारे लोग श्राद्ध कार्यक्रम का भोज खा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे के दुकान को तोड़ते हुए लोगों को रौंदते चली गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

मची-चीख पुकार

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद लोगों ने कार सवार लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और मुख्य सड़क राम जानकी पथ पर आगजनी करते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की चीख-पुकार मच गयी. इधर मामले की सूचना मिलते ही मशरक थानाध्यक्ष फौरन ही घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने कार सवार लोगों को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान पुलिस को भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा. लोग पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाते हुए नजर आए. ग्रामीणों ने कार सवार लोगों पर नशे में धुत होकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है.

घायलों को पुलिस ने भिजवाया अस्पताल

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है. जबकि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए पास के अस्पताल में भिजवाया है. पुलिस ने कहा कि फिलहाल घटना के प्रमुख कारणों को पता नहीं चल पाया है. कार सवार लोगों से मामले की पूछताछ की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago