Bihar

हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे समस्तीपुर के यात्री की हर्ट अटैक से मौत

हमसफर एक्सप्रेस में दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे एक यात्री को हर्ट अटैक आने के बाद बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर उतार कर रेलवे सुरक्षा बल ने अस्पताल पहुंचाया, जहां बीच रास्ते में यात्री ने दम तोड़ दिया। फिर बाद में चिकित्सक ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान समस्तीपुर निवासी रघुनंदन प्रसाद के 46 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र प्रसाद वर्मा के रूप में की गई है। वे फिलहाल वेस्ट दिल्ली के सी-6/76 नंगली बिहार, बापरौला में निवास करते थे।

जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 15705 हमसफर एक्सप्रेस के कोच संख्या- स्-1 में बर्थ संख्या- 49 पर यात्रा कर रहे यात्री जितेन्द्र प्रसाद वर्मा के सीने में दर्द होने पर उनकी पत्नी मनीषा वर्मा और बेटी काजल वर्मा ने रेलवे के टाल-फ्री नंबर पर फोन कर इलाज के लिए चिकित्सक की मांग की। इसके बाद बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर रेल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी द्वारा यात्री की जांच कर उच्चरक्तचाप बताकर उन्हें दवा व सूई भी दी गई।

बापूधाम स्टेशन से ट्रेन के खुलने के बाद यात्री की स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद स्वजनों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोकी। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ के पोस्ट कमांडर पंकज कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल हिन्गुलाल काजी मौके पर पहुंच यात्री को नीचे उतारा और ई-रिक्शा में बैठाकर छतौनी स्थित रहमानिया हॉस्पिटल भेजवाया गया, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नर्सिंग होम पहुंचने पर डा. शहीद एकबाल रिजवी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

17 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago