Bihar

बिहार: रिश्वत लेते हुए थानाध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल, अधिकारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

बिहार के दरभंगा में एकबार फिर एक पुलिस पदाधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है. साथ ही थानाध्यक्ष पर भी एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है. मामला तब सामने आया जब पीड़ित परिवार न्याय की आस लिए एसएसपी के कार्यालय पहुंचे.

एक लाख रुपया रिश्वत मांगने का आरोप :

डीएसपी बिरजू पासवान को आवेदन देते हुए पीड़ित प्रह्लाद कुमार शर्मा ने कहा कि उसके जमीन पर शंकरपुर निवासी मो. लालबाबू उर्फ इस्लाम जबरन कब्जा करना चाह रहा है. इसकी शिकायत लेकर सिंहवाड़ा थाना पहुंचा तो थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने उसके पक्ष में कार्य करवाने के लिए एक लाख रुपये की मांग की.

रुपया लेते वीडियो CCTV में कैद :

भगवतीपुर निवासी प्रह्लाद कुमार शर्मा ने बताया कि सिंहवाड़ा थाना के एसआई अशोक सिंह ने विवादित स्थल पर पहुंच कर उनके विपक्षी से उसके पक्ष में कार्य करवाने के लिए पैसे लिए. इस दौरान यह घटना वहां दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी. इस वीडियो क्लिप को पीड़ित ने उपलब्ध करवाया. वही उन्होंने कहा कि अधिकारी से मिलकर उन्होंने न्याय की फरियाद लगाई.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया :

इधर शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान ने इसकी जांच का जिम्मा कमतौल के अंचल निरीक्षक को दिया. बिरजू पासवान ने कहा, ”आवेदक ने रिश्वत लेने का वीडियो होने की बात कही, पर आवेदन के साथ इसे संलग्न नहीं किया गया है. फिर भी मामले की गम्भीरता को देखते हुए इसकी जांच का जिम्मा कमतौल अंचल निरीक्षक को दिया गया है. जांच के उपरांत दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.”

Avinash Roy

Recent Posts

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

3 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

16 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago