Bihar

बिहार: रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा एसआई, केस कमजोर करने की एवज में ले रहा था घूस

बिहार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए निगरानी विभाग काफी सख्ती के साथ काम कर रही है। निगरानी विभाग के तरफ से राज्य में आए दिन किसी न किसी जिलें में छापेमारी कर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां निगरानी विभाग द्वारा एक पुलिसकर्मी को घुस लेते गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के मुफ्फसिल पुलिस थाने में तैनात एसआई को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एसआई मटिया चौक के पास से केस कमजोर करने की एवज में किसी से रुपये ले रहा था। तभी पटना और भागलपुर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी उपाधीक्षक अरुण कुमार पासवान ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

बता दें कि, इससे पहले जुलाई के महीने में पूर्णिया से ही निगरानी विभाग ने छापेमारी करते हुए एक दारोगा को गिरफ्तार किया था। टीम ने इन्हें 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। निगरानी विभाग ने इसे थाने के बगल में चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद संतोष कुमार और उनके सहयोगी को निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया था।

पिछले महीने पूर्णिया SP के ठिकानों पर विशेष निगरानी टीम की हुई थी छापेमारी

पिछले महीने पूर्णिया SP दयाशंकर के आवास पर भ्रष्टाचार के आरोप में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी की थी। एसपी दयाशंकर के साथ सदर थानाध्यक्ष संजय सिंह, एसपी के रीडर नीरज कुमार सिंह व सिपाही सावन कुमार (टेलीफोन डयूटी) के ठिकानों पर छापेमारी हुई। इसमें आय से करीब 72 लाख रुपये अधिक संपत्ति मिली थी। जिसके बाद गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से पूर्णिया एसपी को निलंबित करने का फरमान जारी किया था।

 

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

5 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago