Bihar

बिहार: FB पर राज राजपूत बनकर शादी करने वाला निकला तौकीर रजा, पीड़िता का आरोप- धर्म बदलने के लिए डाला जा रहा दबाव

दिल्ली में चर्चित श्रद्धा हत्याकांड के बीच कटिहार में लव जिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि हिंदू पहचान बताकर पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया गया और जब शादी हो गई तो राज खुलने पर उसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव दिया जाने लगा. ऐसा न करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है. पीड़िता का कहना है कि फेसबुक से दोस्ती करने के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा था, लेकिन शादी के बाद हकीकत पता चलते ही पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. सुपौल निवासी आरोपी अभी सऊदी अरब में रह रहा है और वहीं से हत्या की धमकी भी दे रहा है.

फेसबुक से हुआ प्यार

जानकारी के मुताबिक, कटिहार के मनिहारी की रहने वाली 29 वर्षीय जूली की शादी हिंदू रीति रिवाज से 2015 में हुई थी. इसके बाद 2017 को दोनों ने कटिहार कोर्ट में कोर्ट मैरिज की थी. जूली के पिता नहीं हैं और मां सब्जी बेचती हैं. जूली की दोस्ती फेसबुक के जरिए आरोपी से हुई थी. तब उसने अपना नाम राज राजपूत बताया था. इसके बाद दोनों में फोन पर बातें होने लगीं. आरोपी युवक ने ये भी बताया था कि वह दिल्ली में काम करता है. जूली के परिवार ने राज से उसकी शादी करा दी.

शादी के बाद खुला सच

शादी के बाद, जूली के परिजनों के दबाव में राज उसे अपने घर सुपौल लेकर गया. यहां उसकी बहन का भी घर है. ससुराल पहुंचते ही जूली को सच पता चल गया. इसी के साथ ये भी भेद खुल गया कि जिससे उसकी शादी हुई है वह राज नहीं बल्कि मो तौकीर आलम और पहले से ही शादीशुदा बाल-बच्चे वाला है. जूली का आरोप है कि इसके बाद उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा और धर्मांतरण के लिए दबाव डाला जाने लगा. उसे वह सब करने के लिए कहा जाता था, जो धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध है.

इसके बाद मो तौकीर आलम सऊदी अरब चला गया है. इधर विवाहिता जूली अपने परिजनों के पास कटिहार घर वापस आ गई है. पीड़िता के खुद के लिए इंसाफ मांग रही है. जूली ने कटिहार न्यायालय में आवेदन देने के साथ कटिहार आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

11 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago