Bihar

बिहार: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा, छोड़ने की गुहार लगाता रहा युवक, बचाने पहुंचे दो दोस्तों को भी पकड़ा

बिहार के बेगूसराय में रविवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। इस घटना का सोमवार की शाम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पूरा मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, रविवार की देर रात अपने माशूका से मिलने पहुंचे आशिक को लड़की के घर वालों ने बंधक बना डाला। आशिक को छुड़ाने पहुंचे स्विफ्ट कार सहित दो युवक और आशिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही घटना स्थल से पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया।

हिरासत में लिए गए आशिक खोदावंदपुर निवासी रामाशीष दास का पुत्र व ग्रामीण चिकित्सक सुशील कुमार, उसका भाई प्रमोद कुमार और उसके संबंधी समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सांखमोहन बदिया निवासी राम प्रकाश दास का पुत्र अमर कुमार है। हिरासत में लिए गए तीनो युवकों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

मामले में थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि वरीय अधिकारी के द्वारा हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ किया जा रहा है। इस मामले में जांचोपरांत उच्चधिकारी के आदेशानुसार अग्रेतर कारवाई किया जाएगा।

ग्रामीण चिकित्सक को पकड़ने पहुंचे लड़की के घरवाले, पहले फरार हआ फिर दबोचा गया

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सक सुशील कुमार का प्रेम प्रसंग एक युवती के साथ चल रहा था। वह अपने प्रेमिका से मिलने रविवार की रात उसके घर चला गया। इसकी जानकारी युवती के घरवालों को हो गयी। युवती के घर वालो ने तत्क्षण उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकला। लेकिन युवती के घर वाले अपने ग्रामीणों के साथ खदेड़कर उसे पकड़ लिया और अपने घर पर ले जाकर उसे बंधक बना लिया और जिसकी सूचना घरवालों ने स्थानीय चौकीदार को दिया।

घटना स्थल पर पहुंचे चौकीदार राजा राम पासवन, अवधेश कुमार ने इसकी सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दिया। घटना की सूचना शुशील के घरवालों को भी किन्ही ने दे दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सुशील के भाई प्रमोद अपने अन्य साथियों के साथ स्विफ्ट डीआइ कार बीआर 09 ए एल 9925 से घटना स्थल पर पहुंचे और युवती के परिजनों से अपने भाई को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इसको लेकर युवती के परिजन व शुशील के परिजनों के बीच नोकझोंक होने लगी।

दोनो के नोकझोंक के दौरान ही खोदावंदपुर थाना के एएसआई बलवंत कुमार पुलिसबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और हंगामा कर रहे शुशील के भाई प्रमोद उसके रिश्तेदार अमर और युवती के परिजनों द्वारा बंधक बनाए गए शुशील को छुड़ाकर हिरासत में लेते हुए स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

14 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

19 घंटे ago