Bihar

पटना साहिब दरबार हॉल का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, महिला बोली पीएम के लिए तैयार हो जाइए नीतीश भैया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे. यहां सीएम ने गुरु महाराज तख्त साहिब के सामने झुक कर देश में अमन चैन के लिए प्रार्थना की. नीतीश कुमार आज पटना साहिब गुरुद्वारा में सालस राय जौहरी दीवान हॉल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान एक महिला ने उन्हें पीएम पद के लिए तैयार रहने के लिए भी कह दिया.

पटना साहिब बहुत महत्वपूर्ण जगह है – नीतीश कुमार

गुरु नानक जयंती के अवसर पटना साहिब गुरुद्वारा में गुरुपुरब समारोह में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण जगह है. हमने इस जगह का निर्माण इस प्रकार कराया है कि नई पीढ़ी के लोग जागरूक हो सकेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने ऊंचे नीचे का भेद भाव खत्म किया था वो सभी धर्मों का सम्मान करते थे. इसलिए उन्हें जगतगुरु के नाम से जाना जाता था.

एशिया के सबसे बड़ा बिना पिलर के दरबार हॉल का किया उद्घाटन

बता दें कि पटना साहिब गुरुद्वारा में एशिया का सबसे बड़ा बिना पिलर का दरबार हॉल बनकर तैयार हो चुका है. यहां पहले हॉल के अभाव में एक बड़ा टेंट तैयार कराया जाता था. जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों कराया जाता था. लेकिन अब सैकड़ों की संख्या में यहां इकट्ठा होकर इन धार्मिक अनुष्ठानों को किया जा सकेगा. सीएम नीतीश कुमार ने आज इसी हॉल का उद्घाटन किया है.

सीएम ने दी गुरु पर्व की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने इससे पहले ट्वीट कर भी लोगों को गुरु पर्व की बधाई दी. उन्होंने लिखा कि गुरूनानक जयंती के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं. गुरुनानक जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं. गुरूनानक देव जी के समग्र एवं समरस समाज बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए.

महिला ने पीएम पद के लिए तैयार रहने को कहा

पटना साहिब गुरुद्वारे में एक महिला ने नीतीश कुमार से पीएम वाली बात भी कह दी. दरअसल नीतीश कुमार गुरुद्वारे में मत्था टेक रहे थे. इसी के बाद गुरुद्वारे में एक महिला ने उनसे कहा कि वो प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हो जाएं. इस बात को सुनकर नीतीश कुमार और उनके साथ मौजूद मंत्री भी हंसने लगें. नीतीश कुमार कार्यक्रम के बाद जब लौटने लगें तो महिला ने पीएम वाली बात दोबारा दोहराई और कहा पूरा सिक समुदाय उनके साथ है. यह बात सुन सीएम मुसकुराते हुए चल दिए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

11 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

13 घंटे ago