Bihar

‘पाकिस्तान की हार पर कश्मीरी छात्रों का हंगामा’, बिहारी स्टूडेंट्स ने किया विरोध; जमकर चले पत्थर

जम्मू-कश्मीर के छात्रों का एक ग्रुप रविवार शाम को पंजाब के मोगा जिले के गल कलां गांव में लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के परिसर में बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों के साथ कथित तौर पर भिड़ गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ छात्र घायल हुए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद हंगामा शुरू हुआ।

घायल छात्रों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 9 को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखप्रीत सिंह बराड़ ने कहा, “किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। कुछ छात्रों को प्राथमिक उपचार से छुट्टी दे दी गई।” घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा, ‘लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों एक-दूसरे पर पथराव करते नजर आए। नारेबाजी की सूचना नहीं है।’ प्रारंभिक जांच से पता चला है कि टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद कथित तौर पर झड़प हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर कश्मीरी छात्र एक विशेष समुदाय से थे। वे कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे। वहीं, बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों के एक अन्य समूह ने कथित तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद दोनों गुटों के बीच झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। कॉलेज परिसर और छात्रावास के आसपास तुरंत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

इस बीच कश्मीरी छात्रों ने आरोप लगाया कि बिहार और अन्य राज्यों के छात्रों ने उनके धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। झड़प में घायल हुए एक कश्मीरी छात्र ने कहा, “जब उन्होंने हम पर पथराव किया तो हमने भी उसी तरह से जवाब दिया।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

11 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

29 मिनट ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

10 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

10 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

11 घंटे ago