Bihar

“भाई! नीतीश कुमार बिहार में पाकिस्तान मत बनाओ, खुद पाकिस्तान चले जाओ”: उर्दू शिक्षकों की बहाली पर BJP

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते गुरुवार को सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष में उर्दू अनुवादक और अन्य उर्दू कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने फिर से बिहार को लिए विशेष राज्य का दर्जा मिलने की बात छेड़ी. साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि सरकार हिंदी के साथ-साथ उर्दू को बढ़ावा दे रही है. लोग हिंदी के साथ उर्दू जानेंगे तो उनका ज्ञान बढ़ेगा. इधर बीजेपी ने इसको लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए हमला बोला. गुरुवार को निखिल आनंद ने ट्वीट कर लिखा- “सीएम नीतीश जी की मंशा हर स्कूल में उर्दू शिक्षक बहाल करने की है. विधानसभा में उर्दू जानकर क्यों है? अब हर थाने में उर्दू ट्रांसलेटर घुसेड़े जाएंगे. बिहार के मुस्लिम बहुल सीमावर्ती जिले में दलित-पिछड़े-अति पिछड़े तबाह है. भाई! बिहार में पाकिस्तान मत बनाओ, खुद पाकिस्तान चले जाओ.”

1294 पदों पर नियुक्ति जल्द

दरअसल, गुरुवार को कुल 183 उर्दू अनुवादक एवं अन्य उर्दू कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. इसमें उर्दू अनुवादक, सहायक उर्दू अनुवादक, निम्नवर्गीय उर्दू लिपिक और निम्नवर्गीय हिंदी लिपिक शामिल हैं. इस दौरान सभी चयनित लोगों को को सीएम नीतीश ने बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा- “हमने जब इस बात की समीक्षा की कि कितने पद सृजित हैं और कितने पर बहाली हुई है तो जानकारी मिली कि कुल स्वीकृत पद 2247 हैं जिसमें 1294 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago