Bihar

नीतीश कुमार की नरेंद्र मोदी को घर में घेरने की तैयारी, पुराने साथी से हाथ मिलाया; जानें जेडीयू की रणनीति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री पद की ओर नजर गढ़ाए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके घर में घेरने की तैयारी कर ली है। पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू भी मैदान में कूद गई है। खास बात ये है कि गुजरात में बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए जेडीयू ने भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) से हाथ मिलाने का फैसला लिया है। नीतीश कुमार की यहां चुनावी रैली भी कराने पर विचार किया जा रहा है।

जेडीयू की ओर से कहा गया है कि गुजरात चुनाव में गठबंधन के लिए उनकी बीटीपी से बात चल रही है। बीटीपी के मुखिया छोटूभाई वसाव ने भी कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव से पहले जेडीयू के साथ गठबंधन का फैसला लिया है। सीएम नीतीश कुमार गुजरात में प्रचार के लिए भी आएंगे। सीटों के बंटवारे के बारे में बातचीत कर फैसला लिया जाएगा।

नीतीश ने पुराने साथी से हाथ मिलाया :

बता दें कि बीटीपी चीफ छोटूभाई वसावा बड़े आदिवासी नेता हैं और वे पहले जेडीयू में ही थे। वसावा जेडीयू की गुजरात यूनिट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2017 में जब नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन छोड़कर वापस बीजेपी से हाथ मिलाया तो वसावा नाराज हो गए। उन्होंने जेडीयू छोड़ दी। पिछले गुजरात चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीटीपी का गठन किया और दो सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया।

नीतीश की महागठबंधन में वापसी से खत्म हुआ गिला शिकवा :

अगस्त 2022 में जब नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ा और वापस महागठबंधन में चले गए तो वसावा से उनके रिश्ते भी बेहतर होने लगे। इसलिए जेडीयू और बीटीपी एक साथ आ गई हैं। छोटूभाई वसावा ने हाल ही में कहा कि बीटीपी और जेडीयू पुराने दोस्त हैं। गुजरात चुनाव में दोनों पार्टियां एक-दूसरे की मदद करेंगी।

मोदी को उनके घर में घेरेंगे नीतीश

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। गुजरात पीएम मोदी का गृह राज्य है और वे लंबे समय तक इसके सीएम भी रहे, इसलिए पूरे देश की इस इलेक्शन पर नजर है। दूसरी ओर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देशभर में विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं। बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद अब वे नरेंद्र मोदी और अमित शाह को घेरने की तैयारी कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

8 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

8 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

9 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

10 घंटे ago