Bihar

शराब बेचने वालों के लिये नीतीश कुमार का लखटकिया प्लान, बिहार सरकार देगी एक लाख…करना होगा ये काम!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) ने एक बंपर स्कीम का ऐलान किया है। बिहार सरकार अब शराब बेचने का काम छोड़ने वाले को एक लाख रुपये देगी। सिर्फ शराब बेचने वाले को ही नहीं, बल्कि ताड़ी बेचने वाले को भी इस स्कीम का लाभ मिलेगा। ताड़ी बेचने वाले अगर नीरा बनाएंगे तो राज्य सरकार उन्हें एक लाख रुपये देगी। दरअसल, बिहार सरकार ने शनिवार को नशा मुक्ति दिवस मनाया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने अपनी स्कीम के बारे में जानकारी दी।

असली धंधेबाज को पकड़िए और जेल भेजिए

नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि बिहार में शराबबंदी ( Liquor Ban in Bihar ) है। बावजूद इसके शराब के मामले में कई लोग पकड़ाए हैं और पकड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पकड़ाने वाले अधिकतर पीने वाले हैं या बेचने वाला। असली लोग पकड़ा नहीं रहा है। कुछ ही है जो पकड़ा रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने पुलिस और उत्पाद विभाग वालों से कह दिया है कि अब असली धंधेबाज को पकड़िए और उन्हें जेल भेजिए।

सरकार ला रही नई स्कीम

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि असली धंधेबाज बाहर कहां निकलता है। वह तो दूसरे को बाहर भेजकर शराब बेचवाता है। अब गरीब लोगों को पकड़ने की जरूरत नहीं है। इसके लिए हम नई योजना बना रहे हैं। जो थोड़ा-बहुत शराब बेचते हैं, ताड़ी बेचते हैं, उनके लिए सरकार नई स्कीम ला रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग शराब बेचना या ताड़ी बेचना बंद कर देंगे, उन्हें राज्य सरकार मदद करेगी। रोजगार करने के लिए एक लाख रुपये देगी, ताकि वे नया रोजगार कर सकें।

एक लाख देगी सरकार

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीविकोपार्जन के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी के तहत शराबबंदी से पहले जो लोग शराब का कारोबार करते थे और दारूबंदी के बाद बेरोजगार हो गए, उन्हें राज्य सरकार नया रोजगार करने के लिए 60 हजार रुपये दी। इसी योजना के तहत अब तक 40 हजार से अधिक परिवारों को लाभ दिया गया। राज्य सरकार अब 60 हजार को बढ़ा कर एक लाख करने जा रही है। शराब और ताड़ी बेचने वाले अगर ये धंधा छोड़ते हैं तो सरकार उन्हें ये रकम देगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

11 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

11 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

13 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

18 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

20 घंटे ago