Bihar

बिहार में निकाय चुनाव की तरीख को लेकर बिजेंद्र यादव का बड़ा बयान, जानें कहां तक पहुंचा आयोग का काम

बिहार में अति पिछड़ा आयोग के सदस्यों का सर्वे शुरू है. अति पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण को लेकर सभी डीएम के साथ मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर सहयोग करने का निर्देश दिया है. मुख्य सचिव ने कहा है कि सभी डीएम अति पिछड़ा आयोग के सदस्यों को मदद करें. वहीं जेडीयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा तथा योजना और विकास मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के बाद भी अतिपिछड़ा आयोग लगभग एक दर्जन जिलों का परीभ्रमण कर चुकी है. आयोग जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और संभव है दिसंबर में चुनाव भी हो जाए.

नवीन आर्या को बनाया गया है आयोग का अध्यक्ष:

नीतीश सरकार ने 19 अक्टूबर को नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर आयोग का गठन किया है. जेडीयू के उपाध्यक्ष और पार्टी मुख्यालय प्रभारी नवीन आर्या को अध्यक्ष बनाया गया है. साथ ही प्रवक्ता अरविंद निषाद को इसका सदस्य बनाया गया है. आरजेडी के दो नेता को भी आयोग में सदस्य बनाया गया है. मुख्यमंत्री ने आयोग को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है और आयोग की तरफ से एएन सिन्हा इंस्टिट्यूट को पत्र भेजा गया है. इसमें अति पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का अध्ययन कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है.

एएन सिन्हा इंस्टिट्यूट करेगा सर्वेक्षण रिपोर्ट का अध्ययनः

एएन सिन्हा इंस्टिट्यूट की रिपोर्ट के आधार पर अति पिछड़ा आयोग फाइनल रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी. आयोग के सदस्य जिलों में अति पिछड़ों के सर्वेक्षण को लेकर लगातार बैठक भी कर रहे हैं. पटना में भी जिला अधिकारी और सर्वेक्षण में लगने वाले अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश आयोग के सदस्य अरविंद निषाद दे चुके हैं. ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का कहना है कि आयोग इस प्रकार से काम कर रही है जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश कर देगी और संभव है कि दिसंबर में नगर निकाय का चुनाव भी हो जाए.

हाईकोर्ट ने नगर निकाय चुनाव स्थगित कर दिया था:

बिहार में नगर निकाय का चुनाव पटना हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार बिहार सरकार ने पहले आयोग का गठन नहीं किया. इस कारण ट्रिपल टेस्ट अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर नहीं हुआ. हाईकोर्ट की रोक के बाद सरकार ने आयोग का गठन कर दिया है और आयोग जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार करने की कवायद में लगा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago