Bihar

बिहार: नगर अध्यक्ष के पति की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सरेआम गोलियों से किया छलनी

बिहार में अपराध के आंकड़ों को लेकर पुलिस भले ही खुद से अपनी पीठ थपथपा ले. लेकिन जमीनी हकीकत क्या है. वह किसी से छिपी हुई नहीं है. प्रदेश में एक भी दिन ऐसा नहीं बीत रहा है. जब हत्या या फिर गंभीर वारदात की खबरें सामने नहीं आयी हो. ताजा मामला भोजपुर का है. यहां बदमाशों ने शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान नगर अध्यक्ष जुगनी देवी के पति को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया. इस वारदात से पूर्व नगर अध्यक्ष मंटू सोनार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद शाहपुर थाना पुलिस फौरन घटनास्थल पर पुहंची और मृतक मंटू सोनार के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया. लोगों में पुलिस-प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने इस घटना को पुलिस की लापरवाही का नतीजा बताया है.

दो माह पूर्व भी की गयी थी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक पूर्व नगर अध्यक्ष मंटू सोनार पर बदमाशों ने दो माह पूर्व भी गोलियां बरसायी थी. हालांकि उस दौरान मंटू बच गये थे. लेकिन दो माह बाद बदमाशों ने दिनदहाड़े रविवार की दोपहर के बाद जिस तरह से इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. उससे विधि-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. इलाके में दहशत और तनाव के माहौल के देखते हुए फिलहाल घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस मौजूद हैं.

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने अभी घटना को लेकर कुछ नहीं बताया है. वहीं, पुलिस ने बताया कि फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. जिन बदमाशों ने गोलीबारी की है. उसकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

16 घंटे ago