बिहार के गया जिले के गुरपा रेलवे स्टेशन के पास 26 अक्टूबर को बेपटरी हुई मालगाड़ी का मलबा हटाते समय दो रेलवे कर्मचारियों की क्रेन से दबकर मौत हो गयी। मृतक रेल कर्मचारियों की पहचान धनबाद लोको शेड के धनंजय कुमार व रंजीत कुमार के रूप में की गयी है।
मालगाड़ी का मलबा हटाते समय क्रेन से दबकर दोनों कर्मचारियों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलने पर धनबाद रेल मंडल के डीआरएम गुरपा स्टेशन के पास घटना स्थल पर पहुंचे। डीआरएम ने घटना का जायजा लिया और काम कर रहे अन्य कर्मियों को सावधानी से काम करने को निर्देश दिया।
बीते दिनों 26 अक्टूबर को बिहार के गया जिले के गुरपा स्टेशन पर ब्रेक फेल होने से मालगाड़ी की कई बोगियां बेपटरी हो गयी थीं। जिसके बाद से मालगाड़ी का मलबा हटाने का काम किया जा रहा था। धनबाद रेलवे मंडल रेलकर्मी इस काम में जुटे हुए हैं। 2 कर्मचारियों की क्रेन से दबकर मौत के बाद अन्य कर्मचारियों में सनसनी फैल गयी है।
मृतकों की पहचान कर उनकी लाश को उनके परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंचे धनबाद डीआरएम ने परिजनों को आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन दिया है। हालांकि मुआवजे की धनराशि के बारे में उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं बताया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…