Bihar

मुजफ्फरपुर के चर्चित किडनी कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर अभी भी गिरफ्त से बाहर

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र बरियारपुर में महिला सुनीता की दोनों किडनी निकालने के मामले में फरार मुख्य आरोपी सह नर्सिंग होम संचालक पवन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी बरियारपुर से ही हुई है। वह अपने घर आया हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर सकरा थानेदार सरोज कुमार, बरियारपुर ओपी प्रभारी राजेश कुमार ने टीम के साथ रेड कर उसे दबोच लिया। उससे पूछताछ के लिए मुजफ्फरपुर लाया गया। यही DSP पूर्वी मनोज पांडेय ने आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

आरोपी पवन ने बताया कि घटना के एक सप्ताह बाद तक वह इधर उधर छुपकर रहा। लेकिन, मामला जब बढ़ने लगा तो वह दिल्ली चला गया। वहां अपने एक दोस्त के पास छिपा हुआ था। वहां से भूटान जाने की प्लान कर रहा था। इसी दौरान उसने सोचा की एक बार घर पर जाकर सब से मिल ले। वह दिल्ली से घर आया था। लेकिन, पुलिस को इसकी भनक लग गई। आरोपी को दबोच लिया गया।

तीन और आरोपी थे शामिल

पवन ने पूछताछ ने पुलिस को बताया की सुनीता के ऑपरेशन के दिन डॉ. आरके सिंह, उसका असिस्टेंट पवन और एक स्टाफ था। जिसका नाम वह नहीं जानता है। जबकि पातेपुर का जितेंद्र उस दिन नहीं आया था। पवन ने बताया कि जिस समय ऑपरेशन हो रहा था। उसी समय वह कुछ देर के लिए अपने बच्चे को लेने स्कूल से गया था। जब आया तब तक ऑपरेशन हो चुका था।

उसने DSP पूर्वी को बताया कि मरीज की तबियत जब बिगड़ने लगी तो वह खुद लेकर उसे PMCH गया था। लेकिन, जब उसे पता लगा कि उसकी दोनों किडनी निकल चुकी है तो वह चुपके से वहां से निकल गया। इसके बाद दिल्ली भाग गया था।

जितेंद्र की नहीं मिली संलिप्तता

DSP पूर्वी ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के विषय में जांच की। इसमें जितेंद्र की संलिप्तता नहीं आई है। उसका मोबाइल लोकेशन भी उस दिन घटनास्थल का नहीं था कहीं और का था। वहीं डॉ. आरके सिंह कच्ची पक्की का रहने वाला है। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पवन को जेल भेजने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

मानव अंग तस्करी की बात नहीं

डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया की मानव अंग तस्करी की बात सामने नहीं आई है। ये इनकी लापरवाही का नतीजा प्रतीत होता है। वैसे अभी पूछताछ जारी है। रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी। संभावना है की कुछ और नए खुलासे हो सकते हैं। वहीं जो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद और भी सच्चाई सामने आएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

6 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

13 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

23 घंटे ago