Bihar

बिहार के इस बुजुर्ग ने पहले जीते जी किया अपना श्राद्ध, फिर धूमधाम से मनाई बरसी

हिन्दू धर्म में मनुष्य की जब मृत्यु होती है तो कर्मकांडों के अनुसार मृत्यु पश्चात श्राद्धकर्म के बाद ही उसे मोक्ष मिलता है. ऐसे में बिहार से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक जीवित बुजुर्ग ने पहले अपना श्राद्ध किया और अब बरसी भी धूमधाम से मनायी. मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के भरथीपुर का है.

यहां संत प्रवृति के 73 वर्षीय हरिश्चंद्र दास ने अपना श्राद्ध किया और फिर बरसी भी धूमधाम से मनायी. हरिश्चन्द्र दास ने बताया कि वो कबीरपंथी हैं और इस दुनिया और परिवार से मोह नहीं रखना चाहते, इसलिए जीते जी अपना श्राद्ध कर लिया. उन्होंने बताया कि हम युवावस्था से ही ये सोंचते थे कि अपना श्राद्ध खुद करेंगे, मरने के बाद परिजनों को परेशानी ना हो इसलिए इन कार्यों से इन्हे मुक्त कर दिया.

हालांकि हरिश्चन्द्र दास बताते हैं कि उनके परिवार और मोहल्ले के लोगों ने पहले मना किया, लेकिन बाद में सब मान गए और खुशी-खुशी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. हरिश्चन्द्र दास के दो पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं. सभी विवाहित हैं उनकी पत्नी परिवार के साथ रहती हैं. बेटे परदेश में मजदूरी करते हैं. उनका कहना था कि वह अपने परिवार एवं अपने बच्चों के लिए बोझ बनकर जाना नहीं चाहते इसीलिए उन्होंने अपना श्राद्ध कर्म 15 नवंबर 2021 को ही कर दिया था.

बुजुर्ग के परिजन उनके इस फैसले के साथ खड़े हैं. हरिश्चन्द्र दास की पत्नी ने अपने पति के फैसले का स्वागत किया, वहीं बेटी भी अपने पिता के बरसी के मौके पर मायके पहुंची. वहीं बहुओं का कहना है कि वो संत हैं, इसलिए उन्हें खुद को मोक्ष देने का हक है. हरिश्चन्द्र दास के फैसले से ग्रामीण तो पहले चौंके, बाद में सबने सहयोग किया.

इनपुट: न्यूज18

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

3 घंटे ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

4 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

16 घंटे ago