केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचना करोड़ों लोगों का सपना होता है. पूर्णिया की अंजली झा ने अपने ही एक ऐसे सपने को पूरा किया है. अंजलि ने ना सिर्फ केबीसी की हॉट सीट पर पहुंची बल्कि बुधवार को टेलीकास्ट हुये केबीसी के शो मे 50 लाख रुपए जीतकर पूर्णिया और बिहार का नाम रोशन किया. अंजलि का पैतृक घर जानकीनगर के शिलानाथ रुपौली गांव है. उनके माता-पिता और भाई सिपाही टोला में रहते हैं, जबकि उनका ससुराल बड़हरा थाना के बिठैली गांव में है.
उनके ससुर रविंद्र कुमार झा सहरसा के बनगांव कॉलेज में प्रोफेसर हैं. अंजलि ने कहा कि बचपन से उनका सपना था कि वह केबीसी में जाएं और हॉट सीट पर बैठें. बिग बी सदी के महानायक सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर खेलना जिंदगी का सबसे बड़ा अचीवमेंट है. उन्होंने कहा कि जो भी केबीसी में जाने की इच्छा रखते हैं वह लगातार प्रयास करते रहें, कभी ना कभी सफलता जरूर मिलेगी. अंजलि की मां पिंकी झा ने कहा कि जैसे ही उन लोगों को सूचना मिली कि केबीसी में अंजलि का चयन हुआ है पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई.
अंजलि बचपन से ही मेधावी थी. केबीसी में उनकी प्रतिभा को देखकर अंमिताभ बच्चन भी कायल हो गए. अंजलि के ससुर का कहना है कि अंजलि के साथ उन्हें भी केबीसी में जाकर अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिला.
उन्होंने कहा कि जिस तरह सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान है उसी तरह अमिताभ बच्चन भी उनके लिए भगवान के समान हैं. भगवान के सामने जाकर एक भक्त को काफी खुशी मिलती है. उन्होंने कहा कि अंजलि बहुत अच्छा खेली और उन्होने पूर्णिया का नाम रोशन किया है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…