Bihar

हाजीपुर से कौन लड़ेगा पर चिराग से भिड़े पशुपति पारस, कहा- वो भैया की संपत्ति का वारिस, राजनीति का नहीं…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और उनके भतीजे चिराग के बीच रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत को लेकर जंग पुरानी है। दिवंगत नेता रामविलास पारसवान की परंपरागत लोकसभा सीट रही हाजीपुर से चुनाव लड़ने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच तकरार सामने आई है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के मुखिया पशुपति पारस ने साफ कर दिया है कि रामविलास पासवान के असली राजनीतिक वारिस वो हैं। साथ ही रामविलास के बेटे एवं लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को हाजीपुर से लड़ने का कोई अधिकार नहीं है।

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने हाल ही में चिराग पासवान को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की एनडीए में वापसी से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। शर्त ये है कि चिराग को 2020 में अकेले चुनाव लड़ने के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी होगी। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट की दावेदारी के बारे में भी पारस से सवाल किया गया।

इस पर उन्होंने कहा, ‘चिराग पासवान अभी जमुई से सांसद हैं और आगामी चुनाव में भी वे वहीं से लड़ेंगे। वे हाजीपुर से कैसे चुनाव लड़ सकते हैं? मैं यहां हाजीपुर का मौजूदा सांसद हूं और 2024 में भी इसी सीट से चुनाव लड़ूंगा। चिराग पासवान अपने पिता रामविलास की संपत्ति के वारिस हो सकते हैं, लेकिन उनका राजनीतिक वारिस मैं हूं.’

पारस और चिराग के लिए हाजीपुर सीट क्यों है अहम

बिहार का हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र लोक जनशक्ति पार्टी का गढ़ माना जाता है। लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान यहां से 8 बार सांसद रह चुके हैं। 2014 में भी रामविलास ही हाजीपुर से सांसद चुने गए थे। हालांकि, 2019 के चुनाव में उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया और हाजीपुर से उनके भाई पशुपति पारस को टिकट दिया गया। इसके बाद रामविलास राज्यसभा से निर्वाचित हुए। 2020 में उनका देहांत हो गया और फिर लोजपा में टूट हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago