Bihar

बिहार के हर जिला मुख्यालय में सिमुलतला मॉडल का होगा एक स्कूल, जानें शिक्षामंत्री की क्या है योजना

शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं. इस दिशा में सरकार हर जिले मुख्यालय स्तर पर सिमुलतला आवासीय विद्यालय के तर्ज पर एक स्कूल खोले जायेंगे. जल्दी ही कवायद शुरू होगी. वे शुक्रवार को विकास भवन स्थित सचिवालय में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे.

शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय स्कूली शिक्षा का बेहतर मॉडल है. इस विद्यालय ने कई टॉपर्स दिये हैं. इस स्कूूल में प्रवेश परीक्षा के जरिये प्रवेश दिया जाता है. एक समय था कि इस स्कूल का अंतरराष्ट्रीय गणित ऑलिंपियाड में यहां के विद्यार्थियों का दबदबा था.

शिक्षकों के अभी 3.38 लाख पद खाली, पर अभ्यर्थी नहीं

शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार में शिक्षकों के 3.38 लाख पद खाली हैं. हालांकि इतने पद भरने के लिए समुचित संख्या में सीटीइटी/एसटीइटी पास अभ्यर्थी ही नहीं हैं. इन सब के बाद भी सातवें चरण का शिक्षक नियोजन जल्द शुरू होगा और इसकी तैयारी अंतिम दौर में है. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षक नियोजन की आस में तीन- चार साल से बैठे अभ्यर्थियों को धीरज रखना चाहिए. हमें उनसे सहानुभूति है. उनकी चिंताओं से सरकार सहमत है. लिहाजा नियोजन प्रक्रिया हर हाल में पूरी होगी.

स्थानांतरण के लिए ठाेस नीति बनायी जायेगी

उन्होंने बताया कि शिक्षक संगठनों से हुई बातचीत में भी कुछ अहम बातें सामने आयी हैं. उनको शिक्षक नियोजन नियमावली में समाहित किया जायेगा. इससे पारदर्शी नियोजन में सहयोग मिलेगा. शिक्षक संगठनों से संवाद के बाद संवाददाताओं से बातचीत में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए ठाेस नीति बनायी जायेगी. शिक्षकों के स्थानांतरण होने चाहिए. खासतौर पर महिला, दिव्यांग और जरूरत मंद शिक्षकों के तबादले जरूरी हो गये हैं. सरकार इस दिशा में गंभीर हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

3 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago