Bihar

इंग्लैंड की मेम का बिहारी छोरे पर आया दिल, सात समंदर पार पहुंच रचाई शादी, दुल्हन की झलक पाने उमड़ी भीड़

कहते हैं कि प्यार में दूरियां मायने नहीं रखती हैं. कुछ ऐसा ही बिहार के बांका के अमित कुमार और इंग्लैंड की हेलेन के साथ देखा गया. इंग्लैंड में पली-बढ़ी हेलेन (नया नाम गुड़िया) ने अपना जीवन साथी बांका के चांदन निवासी युवक को चुना. यूएसए में इंजीनियर की नौकरी कर रहे अमित की जीवन संगिनी बनाने के लिए हेलेन सात समुंदर पार कर बांका आयी. जहां अमित और हेलेन ने अपने पूरे परिवार के लोगों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाया.

नई नवेली दुल्हन को देखने उमड़ रही लोगों की भीड़

बता दें कि लड़का अमित पेशे से इंजीनियर है. अमित प्रखंड मुख्यालय के बिरनिया पंचायत के लुरीटांड़ गांव के निवासी है. हालांकि अब अमित के माता-पिता चांदन में रहते हैं. इस अनोखी शादी के बाद लुरीटांड़ निवासी सुरेश प्रसाद राय और गीता देवी और इंग्लैंड निवासी लड़की हेलेन के माता-पिता दोनों बेहद खुश हैं. हालांकि भाषा की बैरियर जरूर आ रही है. लेकिन प्यार तो आंखों से बयां होती है.

दोनों परिवारों के आंखों में बहती भावनाओं को साफ तौर पर देखा जा सकता है. शादी के बाद दोनों परिवार बेहद खुश है. इस अनोखी शादी की चर्चा जोर-शोर से इलाके में हो रही है. नई नवेली गोरी मेम दुल्हन को देखने के लिए महिलाओं का जत्था पहुंच रहा है. लड़के के गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.

अमेरिका में हुआ प्यार…बांका में की शादी

इस अनोखी शादी को लेकर लड़के के पिता सुरेश राय ने बताया कि उनका बेटा अमित कुमार यूएसए में इंजीनियर की नौकरी करता है. नौकरी के दौरान ही अमित को इंग्लैंड की हेलन से प्यार हो गया. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खायी. सुरेश राय ने बताया कि बेटे के प्यार के आगे वे कुछ नहीं कह सके. इसलिए उन्होंने इस शादी को अपनी मंजूरी दे दी.

वहीं, लड़की हेलेन की माता लूसी बैडली और पिता पैट्रिक बैडली ने बताया कि वे इस शादी से काफी खुश हैं. बता दें कि अमित और हेलेन की शादी गुरुवार को देवघर के एक मैरेज हॉल में परिवार के गणमान्य सदस्यों के बीच संपन्न हुई.

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

2 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

2 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

3 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

6 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

11 घंटे ago