Bihar

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा : एक अभ्यर्थी से तीन लाख में हुआ सौदा, डेढ़ लाख लिये थे एडवांस, पांच गिरफ्तार

अग्निशमन सिपाही के पद पर बहाली के लिए आयाेजित लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का गर्दनीबाग स्थित पटना हाईस्कूल में फिजिकल टेस्ट चल रहा है। शनिवार को फिजिकल टेस्ट के दौरान पांच अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। इन अभ्यर्थियों का थंब इंप्रेशन लिखित परीक्षा के दौरान लिए गए थंब इंप्रेशन से नहीं मिल पाया। हस्ताक्षर और कागजात में भी जांच टीम ने गड़बड़ी पाई।

पुलिस ने भदौर के काजीचक के शिवशंकर कुमार, गया के चुन्नु कुमार, नालंदा के तेल्हाड़ा के अभिषेक, एकंगरसराय के सूरज और अस्थावां के गुलशन को गिरफ्तार किया है। पांचों अभ्यर्थियों काे पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया। गर्दनीबाग थाने में पांच अभ्यर्थियों और पांच सॉल्वर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

दो सॉल्वर के नाम सामने

पुलिस ने गिरफ्तार अभ्यर्थियों से सख्ती से पूछताछ की है। पुलिस काे दो सॉल्वर के बारे में जानकारी मिली है। इनमें एक कतरीसराय और दूसरा अस्थावां का रहने वाला है। दोनों के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोनों का मोबाइल नंबर भी अभ्यर्थियों ने पुलिस को दिया। हालांकि दोनों नंबर बंद हैं। अभ्यर्थियों ने पुलिस को बताया कि वे सॉल्वर तक अपने परिचितों के जरिए पहुंचे थे। जांच में यह बात आई कि सॉल्वर ने प्रति अभ्यर्थी तीन लाख का सौदा किया था।

पांचों अभ्यर्थियाें से 1.50 लाख एडवांस के तौर पर लिया गया था। साथ इन लोगों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी सॉल्वरों ने अपने पास रख लिए थे। तय यह हुआ था कि जब ये लोग फिजिकल पास कर जाएंगे तब 1.50 लाख रुपए देंगे और इन्हें इनका शैक्षणिक प्रमाणपत्र लौटा दिया जाएगा। पुलिस अब सॉल्वरों की गिरफ्तारी पर काम कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

46 मिनट ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

1 घंटा ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

2 घंटे ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

3 घंटे ago