Bihar

बिहार: बर्थडे पार्टी में साथ नाचने से मना किया तो डांसर को मार दी गोली, तीन गिरफ्तार

शराब के नशे में धुत लड़कों ने लड़की के साथ डांस करना चाहा, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। बर्थडे पार्टी में इसको लेकर कहासुनी हुई, लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। सभी को लगा कि मामला खत्‍म हो गया, लेकिन बात आगे बढ़ गई। लफंगों ने लड़की को गोली मार दी।

मामला बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव के पास का है। यहां मंगलवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने युवती और एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवती उड़ीसा की रहने वाली है। वह पेशे से डांसर है और एक बर्थडे पार्टी में इसी सिलसिले में गई थी।

घुटने के नीचे लगी है गोली 

डांसर 23 वर्षीय नीनू बेहरा उड़ीसा के भुवनेश्वर निवासी रमेश कुमार बेहरा की पुत्री है। जबकि, जख्मी गायक 27 वर्षीय मुकेश यादव पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी महेश यादव के पुत्र है। जख्मी गायक को गोली दाहिने पैर में जांघ के पास लगी है। जख्मी महिला डांसर को गोली दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है।

दोनों को किया गया पटना रेफर

गोली लगते ही दोनों खून से लथपथ जख्मी हालत में सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

बर्थडे में हो रहा तमंचे पर डिस्को 

इधर, महिला डांसर नीनू बेहरा ने बताया कि वह संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी अपूरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नीतू कुमारी पति रणवीर साह के चार वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के बर्थडे पार्टी समारोह में नाचने गई थी। उनके साथी मुकेश यादव गाने आए थे।

नाच पार्टी के दौरान हुआ था विवाद 

नाच के दौरान गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में हाथ में हथियार लिए हुए स्टेज पर चढ़कर नाच रहे थे और बार-बार उसे नीचे बुला कर नाचने के लिए बोल रहे थे। इसको लेकर बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान उन्होंने इसका विरोध भी किया था, हालांकि बात वही पर खत्म भी हो गई थी।

बर्थडे पार्टी समारोह से लौटने के दौरान वारदात

इसके बाद दोनों बर्थडे पार्टी समारोह समाप्त होने के बाद वापस संदेश लौट रहे थे। उसी दौरान जनेईडीह गांव के समीप उक्त पर हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया और धमकी देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों को गोली लग गए। इसके बाद वे लोग जहां बर्थडे पार्टी में आए थे उन्हें फोन कर इस घटना की जानकारी दी।

थानाध्‍यक्ष बोले- मिली है फायरिंग की सूचना 

दूसरी ओर अपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति रणवीर साव ने बताया कि उनके पुत्र आर्यन कुमार का चौथा बर्थडे समारोह मनाया जा रहा था। जिसमें उन्होंने उन दोनों को नाचने व गाने के लिए बुलाया था। मंगलवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे तक कार्यक्रम खत्म हो गया था। प्रोग्राम का पैसा देकर उन्हें खुशी से विदा कर दिया। जैसे ही वह जनईडीह गांव के समीप पहुंचे, तभी उन्होंने फोन कर उन्हें सूचना दी गई। संदेश थानाध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि प्रोग्राम स्थल पर भी फायरिंग होंने की सूचना है। जांच चल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 11 मार्च को 13 केंद्रों पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा होगी आयोजित, 4 हजार 997 अभ्यर्थी होंगे शामिल

समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत 11 मार्च को जिले…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों को निजी क्लिनिक भेज रहे बिचौलिए, वार्ड से लेकर कैंपस तक दलालों की रहती है सक्रियता

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों निजी नर्सिंग होम से जुड़े दलालों की सक्रियता…

4 घंटे ago

LPG बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 21 नहीं इतने दिन बाद होगा सिलेंडर बुक

ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच भारत में घरेलू…

5 घंटे ago