Bihar

BPSC Paper Leak में बड़ी कार्रवाई, मास्टर माइंड के घर की हुई कुर्की-जब्ती; पलंग, दरवाजा और खिड़की उखाड़ ले गई पुलिस

बिहार के मुंगेर में बीपीएससी पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई वासुदेवपुर ओपी थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव स्थित घर पर की गई.

मुंगेर पुलिस के सहयोग से आर्थिक अपराध इकाई पटना के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार की उपस्थिति में की गई. कुर्की जब्ती की कार्रवाई के दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई.

दरअसल, मई 2022 में बीपीएससी पेपर लीक हुआ था. इसका मास्टर माइंड वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव निकला. पेपर लीक मामले को लेकर अपराध इकाई पटना थाना में मामला संख्या 20/2022 दर्ज किया गया था.

इस मामले में कई पदाधिकारी, प्राचार्य और पूर्व छात्र गिरफ्तार हो चुके हैं. मगर, इसके मास्टर माइंट आनंद की गिरफ्तारी अब तक नहीं पाई है.

कोर्ट ने दिया कुर्की जब्ती का आदेश 

गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की जब्ती का आदेश दिया था. इसको लेकर सोमवार को एआईयू के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में एआईयू की एक टीम मुंगेर पहुंची. इसमें कोतवाली थाना एवं वासुदेवपुर ओपी पुलिस के सहयोग से आनंद गौरव के घर के कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई.

बताया गया कि आनंद गौरव के घर में तीन हिस्सेदार हैं. इसलिए आरोपी के हिस्से के घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई. टीम ने पलंग, किवाड़, खिड़की और अन्य सामान जब्त कर वासुदेवपुर ओपी पुलिस की देखरेख में ओपी में रखा गया.

कुर्की जब्ती कार्रवाई में आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे, वासुदेवपुर ओपी प्रभारी एलबी सिंह सहित काफी संख्या में एआईयू और मुंगेर पुलिस के जवान शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

2 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

3 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

3 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

4 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

10 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

11 घंटे ago